जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महिला ने एंबुलेंस में दिया जन्म

Edited By Monika Jamwal,Updated: 24 Sep, 2022 09:04 PM

woman gives birth in ambulance on jammu srinagar national highway

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक भूस्खलन ने से यातायात बाधित होने के चलते 22 वर्षीय एक महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया।

रामबन/जम्मू : रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक भूस्खलन ने से यातायात बाधित होने के चलते 22 वर्षीय एक महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

अधिकारियों ने बताया कि जिला अस्पताल जाते समय वाहन बीच फंस गया, तभी गूल के धरम-संगलदान की रहने वाली शाहीना ने एंबुलेंस सहायक कर्मियों की मदद से गाड़ी में ही अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

 

कैफेटेरिया, मेहर के निकट राजमार्ग पर सुबह से एक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यातायात बाधित था। इस दौरान कई वाहनों को नुकसान भी पहुंचा। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

शाहीना के पति मोहम्मद यूसुफ ने बताया, 'जब हम रामबन के गूल से लगभग 35 किलोमीटर दूर करोल पहुंचे, तो राजमार्ग पर भारी जाम लगा हुआ था, लेकिन सेना के जवानों ने एंबुलेंस के लिए रास्ता बना दिया। हालांकि, पत्थरों के कारण वाहन दोबारा मेहर के पास रुक गया।'

 

उन्होंने कहा, 'चिकित्सा सहायकों ने एंबुलेंस में प्रसव प्रक्रिया का प्रबंधन किया।'

 

यूसुफ ने शाहीना और नवजात दोनों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए चिकित्सा कर्मचारियों, सेना, पुलिस और नागरिक स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया।

 

शाहीना के साथ उप जिला अस्पताल के रास्ते तक वाहन में मौजूद नर्स ने कहा, 'हम दो घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। मरीज की हालत बिगडऩे पर हमने प्रसव प्रक्रिया वहीं पूरी करवाने के निर्णय लिया। हालांकि, मां और बच्चा दोनों अब अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।'

यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पहाड़ी से पत्थर लुढ़कने से दोनों ओर से यातायात बाधित रहा।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!