महाराष्ट्र सचिवालय की तीसरी मंजिल से कूदी महिला, जानिए फिर क्या हुआ?

Edited By Yaspal,Updated: 13 Dec, 2019 08:22 PM

woman jumped from third floor of maharashtra secretariat

दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय'' की तीसरी मंजिल से 32 वर्षीय एक महिला ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन वहां लगे सुरक्षा जाल ने उसकी जान बचा ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना दोपहर बाद हुई। इस संबंध में एक अधिकारी

मुंबईः दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय' की तीसरी मंजिल से 32 वर्षीय एक महिला ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन वहां लगे सुरक्षा जाल ने उसकी जान बचा ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना दोपहर बाद हुई। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

महिला की पहचान ठाणे जिले के उल्हासनगर की निवासी प्रियंका गुप्ता के रूप में हुई है। विगत में एक व्यक्ति के सचिवालय की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के बाद इस सात मंजिला इमारत के पहले तल के खुले क्षेत्र में सुरक्षा जाल लगा दिया गया था। इसी जाल ने आज गुप्ता की जान बचा ली।

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि प्रियंका और उसका पति उल्हासनगर में भारतीय दंड संहिता की धारा 353(लोक सेवक को अपने कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला) के तहत एक मामले का सामना कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह मामला इस दंपति की जूस की दुकान के खिलाफ स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से संबंधित है। उसने पुलिस को बताया कि वह न्याय के लिए मंत्रालय आई थी। उन्होंने बताया कि महिला को जांच के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल भेजा गया और आगे की जांच की जा रही है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!