भाजपा नेत्री ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप, नेता के साथ होटल में जाने वाली महिलाओं को मिलता है पद

Edited By Monika Jamwal,Updated: 31 Aug, 2018 12:45 PM

woman party leader of bjp accused party leaders

भारतीय जनता पार्टी पर उसी की एक नेत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला नेता प्रिया जरला ने कहा कि पार्टी में उसी को बड़ा पद मिलता है जो महिला नेता के साथ होटल में जाती है और रात बिताती है।

जम्मू: भारतीय जनता पार्टी पर उसी की एक नेत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला नेता प्रिया जरला ने कहा कि पार्टी में उसी को बड़ा पद मिलता है जो महिला नेता के साथ होटल में जाती है और रात बिताती है। यह सारा ड्रामा उस समय हुआ जब प्रदेश पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सार्वजनिक सर्वदलीय सभा का आयोजन किया गया था।


जैसे ही प्रदेश प्रधान रविन्द्र रैना का संबोधन समाप्त हुआ तो सभा में प्रिया जराल ने बोलना शुरू कर दिया। हांलाकि उन्हें कहा गया कि वह मंच पर जाकर बोलें पर उन्होंने मना कर दिया और आरोप लगाने लगी कि पार्टी में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि चाटुकारिता का बोलबाला है पर वह ऐसी महिला नहीं है। प्रिया ने कहा, मैं ऐसी नेता नहीं हूं कि पद के लिए होटल तक चली जाउं। मैं आवाज उठाउंगी। इस सारे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद पार्टी पर उंगलियां उठने लगी हैं।
 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!