Edited By Radhika,Updated: 09 Jul, 2026 02:08 PM

कहते हैं कि अगर मन में जज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक महिला ने नकली पैरों से और बैसाखी के सहारे अमरनाथ की दुर्गम चढ़ाई को पार किया। इस वायरल वीडियो ने लाखों लोगो का दिल जीत...
नेशनल डेस्क: कहते हैं कि अगर मन में जज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक महिला ने नकली पैरों से और बैसाखी के सहारे अमरनाथ की दुर्गम चढ़ाई को पार किया। इस वायरल वीडियो ने लाखों लोगो का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर्स ने साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा उबड़-खाबड़ और पथरीले पहाड़ी रास्तों पर लकड़ी की छड़ी और बैसाखी के सहारे बेहद सावधानी से कदम आगे बढ़ा रही हैं। भारी गर्म कपड़ों में लिपटी नेहा के चेहरे पर थकान के बजाय एक अद्भुत मुस्कान और संतोष साफ नजर आ रहा है। उनकी इस अदम्य इच्छाशक्ति को देखकर वहां मौजूद अन्य तीर्थयात्री भी हैरान रह गए और उनके इस जज्बे को सलाम किया।
सबसे कठिन माने जाने वाले बालटाल मार्ग से तय किया सफर
अमरनाथ गुफा तक पहुँचने के लिए पारंपरिक पहलगाम मार्ग के मुकाबले बालटाल मार्ग को काफी छोटा लेकिन बहुत अधिक खड़ी चढ़ाई और संकरा होने के कारण बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस यात्रा के दौरान उनका भाई उनके पीछे चल रहा था, जो हर कदम पर उनका हौंसला बढ़ा रहा है। यात्रा पूरी होने के बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने भाई का आभार जताते हुए लिखा, "इस अमरनाथ यात्रा 2026 के दौरान मेरी मदद करने के लिए शुक्रिया, छोटे भाई।"
यूजर्स ने दीं मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने अलग- अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक ने लिखा कि "ईश्वर आपकी रक्षा करे, आपका आत्मविश्वास वाकई मिसाल देने योग्य है।" वहीं दूसरे यूजर का कहना था, "अगर मन में सच्ची श्रद्धा हो, तो भगवान हर राह को आसान बना देते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा कि ये केवल एक पब्लिसिटी स्टंट है। कृत्रिम पैरों के सहारे बिना कैमरे के भी यात्रा की जा सकती थी, लेकिन आजकल लोगों को वाहवाही बटोरने की आदत हो गई है, आस्था का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।"