इस बुजुर्ग महिला की आवाज सुनकर आप भी हो जाएंगे भावुक, लाखों लोगों ने देखा Video

Edited By vasudha,Updated: 01 Aug, 2019 04:45 PM

woman singing ek pyar ka nagma hai song

लोगों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस एक प्लेटफॉर्म की कमी के कारण ये बाहर निकल नहीं पाती हैं। हालांकि सोशल मीडिया लोगों के गुण को दुनिया तक पहुंचाने में किसी हद तक कामयाब रहा है...

नेशनल डेस्क: लोगों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस एक प्लेटफॉर्म की कमी के कारण ये बाहर निकल नहीं पाती हैं। हालांकि सोशल मीडिया लोगों के गुण को दुनिया तक पहुंचाने में किसी हद तक कामयाब रहा है। इसका ताजा उदाहरण है बुजुर्ग महिला की एक वीडियो जो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल इस महिला ने जिस सुरीली आवाज में गाना गाया है वह वाकई काबिले तारीफ है। 

यह वीडियो पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन का बताया जा रहा है। इसमें एक बुजुर्ग महिला को 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाते सुना जा सकता है। महिला की इस आवाज ने दुनिया को अपना दिवाना बना दिया है। फेसबुक पर शेयर होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गई। इसे अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 38,000 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है।

 

लोगों के अनुसार इस महिला की आवाज में बहुत दर्द है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। वह कितनी खूबसूरती से गाने को गा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के लिए शुक्रिया दोस्तों। इसे साझा करते रहो ताकि महिला को पहचान मिले।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!