Odd-Even में महिलाओं को छूट, पर पुरुषों को दी 'लिफ्ट' तो लगेगा जुर्माना!

Edited By Seema Sharma,Updated: 13 Oct, 2019 04:02 PM

women are exempted in odd even but men will be fined for lift

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 4 नवंबर से शुरू हो रही ऑड-ईवन योजना में महिलाओं को छूट दी जाएगी। यह योजना 15 नवंबर तक चलेगी। महिलाओं को मिली इस छूट पर एक ट्विस्ट भी है कि महिला चालक

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 4 नवंबर से शुरू हो रही ऑड-ईवन योजना में महिलाओं को छूट दी जाएगी। यह योजना 15 नवंबर तक चलेगी। महिलाओं को मिली इस छूट पर एक ट्विस्ट भी है कि महिला चालक के साथ किसी पुरुष यात्री के सवार होने पर इसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। महिलाओं को मिलने वाली छूट तभी मान्य होगी, जब गाड़ी में सभी महिलाएं हों या फिर 12 साल तक या उससे कम उम्र का कोई बच्चा बैठा हो। अगर गाड़ी कोई महिला चला रही है, लेकिन साथ में कोई पुरुष यात्री सवार है, तो उसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

PunjabKesari

केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि जो कारें महिलाएं चला रही हों या जिन कारों में सभी महिलाएं सवार हों और महिलाओं के साथ 12 साल से कम उम्र का बच्चा जिस गाड़ी में होगा, उसे छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहनों को योजना के तहत छूट दी जाए या नहीं इस पर निर्णय किया जाना है और इस पर विशेषज्ञों से चर्चा चल रही है। केजरीवाल ने कहा कि दो पहिया वाहन प्रदूषण करते हैं और हमारा मानना है कि सम-विषम के तहत उन्हें छूट नहीं देनी चाहिए, लेकिन दिल्ली में दो पहिया गाड़ियों की संख्या को देखते हुए, उनमें से आधी को सड़कों से हटा देना अव्यावहारिक है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मकसद (योजना का) उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने का नहीं है, लेकिन उनसे नियमों का पालन करने का अनुरोध करते हैं, लेकिन नियम का उल्लंघन करने वालों पर नए मोटर यान अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। हम जुर्माने की राशि पर विचार कर रहे हैं। वहीं केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में तीसरी बार लागू की जा रही योजना में निजी सीएनजी वाहनों को इस बार छूट नहीं दी जाएगी। हालांकि पिछली दो बार सीएनजी गाड़ियों को छूट दी गई थी।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!