गगनयान मिशन में नहीं होगी महिला अंतरिक्ष यात्री!

Edited By Seema Sharma,Updated: 29 Aug, 2019 10:44 AM

women astronaut will not be in gaganyaan mission

भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान में किसी महिला अंतरिक्ष यात्री के होने की संभावना नहीं है क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभावित अंतरिक्ष यात्रियों की खोज सशस्त्र बलों के टैस्ट पायलटों

नई दिल्ली: भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान में किसी महिला अंतरिक्ष यात्री के होने की संभावना नहीं है क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभावित अंतरिक्ष यात्रियों की खोज सशस्त्र बलों के टैस्ट पायलटों (नए विमानों का परीक्षण करने वाले अति दक्ष पायलट) में से कर रहा है और उनमें कोई भी महिला नहीं है। यह जानकारी बुधवार को इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल इस मिशन में महिला के शामिल होने की संभावना नहीं दिखती लेकिन महिलाओं सहित अन्य असैनिक भविष्य के मानव मिशन का हिस्सा होंगे।

 

उन्होंने बताया कि इसरो ने पहले मानव मिशन के लिए संभावित उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगले महीने तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को नवम्बर में प्रशिक्षण के लिए रूस भेजा जाएगा। पहले गगनयान मिशन को 2022 में तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ भेजने की योजना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!