BMC कर्मचारी ने मास्क पहनने को कहा तो...महिलाओं ने कर दी पिटाई, सड़क पर पड़ी टाइलें उठाकर फेंकी

Edited By Seema Sharma,Updated: 03 Dec, 2020 01:37 PM

women beaten up when bmc employee asked to wear mask

मुंबई नगर निकाय की कर्मचारी की महिलाओं ने इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उसने उनको मास्क पहनने के लिए बोला था। 27 साल की BMC कर्मचारी पर महिलाओं ने टाइले उठाकर फेंकी और उसकी पिटाई कर दी। BMC कर्मचारी महिलाओं से मास्क पहनने को कहा था। मामला बुधवार का है।...

नेशनल डेस्क: मुंबई नगर निकाय की कर्मचारी की महिलाओं ने इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उसने उनको मास्क पहनने के लिए बोला था। 27 साल की BMC कर्मचारी पर महिलाओं ने टाइले उठाकर फेंकी और उसकी पिटाई कर दी। BMC कर्मचारी महिलाओं से मास्क पहनने को कहा था। मामला बुधवार का है। शिकायत के बाद महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। BMC कर्मचारी अपनी टीम के साथ भांडुप रेलवे स्टेशन के आसपास मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगा रही थी। इस दौरान कर्मचारी ने मोतीबाई वाड़ी क्षेत्र में 28 साल की एक युवती को बिना मास्क के देखा और उससे मास्क लगाने को कहा। इससे युवती गुस्से में आ गई और उसने कर्मचारी को अपशब्द कहना शुरू कर दिया।

 

अधिकारी ने बताया कि युवती ने कथित तौर पर BMC कर्मचारी के सिर टाइल उठाकर दे मारी। उन्होंने कहा कि 40 और 50 साल की उम्र की दो अन्य महिलाओं ने भी आरोपी के साथ मिलकर BMC कर्मचारी को कथित तौर पर पीटा। पीड़िता के सहकर्मियों ने उसे घायल अवस्था में मुलुंड स्थित अस्पताल पहुंचाया। अधिकारी ने कहा कि बाद में पीड़िता के सहकर्मियों ने भांडुप पुलिस थाने में आरोपी महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। भांडुप पुलिस थाने के निरीक्षक दीपक मयेकर ने कहा कि हमने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच कर रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!