पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को पंसद है मीठा, सामने आई सर्वे की रिपोर्ट

Edited By Seema Sharma,Updated: 07 Jan, 2020 11:35 AM

women like sweet more than men report of survey revealed

आम तौर पर कहा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ लोगों को चीनी कम कर देनी चाहिए लेकिन लगता है कि देश के पुरुष और महिलाएं इस चेतावनी की गंभीरता नहीं समझते। दरअसल, राष्ट्रीय स्तर पर किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत में महिलाएं पुरुषों से...

नई दिल्ली: आम तौर पर कहा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ लोगों को चीनी कम कर देनी चाहिए लेकिन लगता है कि देश के पुरुष और महिलाएं इस चेतावनी की गंभीरता नहीं समझते। दरअसल, राष्ट्रीय स्तर पर किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा चीनी खा रही हैं। सबसे बड़ी बात यह कि पुरुष उम्र बढऩे के साथ सजग होने की बजाय ज्यादा चीनी डकार रहे हैं।
PunjabKesari

इंडियन कौंसिल ऑफ मैडीकल रिसर्च (आई.सी.एम.आर.) व नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ न्यूट्रीशन (एन.आई.एन.) ने मिलकर यह सर्वे रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट को प्रायोजित किया है इंटरनैशनल लाइफ साइंसिज इंस्टीच्यूट-इंडिया (आई.एल.एस.आई.-इंडिया) नेे। 2015-16 के दौरान 16 बड़े शहरों से खानपान के आंकड़े जुटाकर ये निष्कर्ष निकाले गए। यह अध्ययन गैर-संचारी रोगों को रोकने में मदद करने की दिशा में भारत के लिए काफी मायने रखता है।

PunjabKesari

पुरुष 18.7 ग्राम अतिरिक्त चीनी प्रतिदिन लेते हैं, महिलाएं 20.2 ग्राम
सर्वे में यह निष्कर्ष सामने आया है कि देश के पुरुष 18.7 ग्राम अतिरिक्त चीनी (एडिड शूगर) प्रतिदिन लेते हैं जबकि इनकी तुलना में महिलाएं 20.2 ग्राम खा जाती हैं। अतिरिक्त चीनी खाने-पीने की चीजों में उनके उत्पादन व औद्योगिक प्रसंस्करण के दौरान मिलाई जाती है ताकि उनकी मिठास बढ़ाई जा सके। यह प्रवृत्ति अहमदाबाद को छोड़कर सभी शहरों में देखी गई जहां पुरुषों और महिलाओं ने लगभग समान मात्रा में अतिरिक्त चीनी का उपभोग किया।

PunjabKesari

उम्रदराज लोग अधिक चीनी लेते हैं कम उम्र लोगों से
सर्वे में आयु समूहों द्वारा उपभोग की गई अतिरिक्त चीनी की मात्रा को भी मापा गया। वयस्क एवं उम्रदराज लोग कम उम्र के लोगों की तुलना में अधिक चीनी का उपभोग करते हैं। सर्वाधिक चीनी उपभोग करने वाला आयु समूह 36-59 वर्ष के बीच के लोगों का है जो औसतन 20.5 ग्राम प्रतिदिन चीनी लेता है। किशोरों में यह मात्रा 19.9 ग्राम प्रतिदिन मापी गई जबकि स्कूली बच्चों और प्री-स्कूल बच्चों में यह मात्रा क्रमश:17.6 और 15.6 ग्राम प्रतिदिन मापी गई।

PunjabKesari

चीनी उपभोग मामले में मुंबई सबसे आगे, हैदराबाद सबसे पीछे
सर्वे से प्रदर्शित होता है कि मुंबई और अहमदाबाद की आबादी में अतिरिक्त चीनी उपभोग करने की मात्रा क्रमश: 26.3 ग्राम प्रतिदिन और 25.9 ग्राम प्रतिदिन है जो दिल्ली (23.2 ग्राम प्रतिदिन), बेंगलूर (19.3), कोलकाता (17.1) और चेन्नई (16.1) से अधिक है। सर्वे के मुताबिक पुरुषों में अतिरिक्त चीनी लेने की मात्रा हैदराबाद में सबसे कम है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!