Edited By Monika Jamwal,Updated: 10 May, 2019 11:34 AM
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानों एवं उप प्रधानों की एक बैठक में रविन्द्र रैना ने कहा कि काम वो करो जो पार्टी के हित में हो।
जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के प्रधानों एवं उप प्रधानों की एक बैठक में रविन्द्र रैना ने कहा कि काम वो करो जो पार्टी के हित में हो। उन्होंने सभी वर्करों से अपील की कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें। रैना भाजपा के राज्य प्रधान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र है, सबका साथ, सबका विकास और इसे पूरा करना है।
उन्होंने चुने हुये प्रतिनिधियों से कहा कि लोगों की मांगों को पूरा किया जाए। उनकी समस्याएं सुनों और उनका हल तलाश करो। रैन ने कहा कि लोगों के साथ संपर्क में रहना बहुत जरूरी है। उनसे बात करो, अपने-अपने क्षेत्रों में नये तरीकों से सुविधाओं को पहुंचाने का काम भी प्रतिनिधियों का है और उसे पूरा किया जाए। उन्होंने लोकल बाडीज की महत्ता पर जोर देते हुये कहा कि आप अपनी अहमियत समझिये, लोगों से जुडिय़े।