Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 10:16 PM
जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केन्द्र सरकार संविधान के दायरे से बाहर काम कर रही है। यादव ने मंगलवार को बहरोड में पत्रकारों से कहा कि संविधान का निर्माण कुर्बानी से...
अलवर: जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केन्द्र सरकार संविधान के दायरे से बाहर काम कर रही है। यादव ने मंगलवार को बहरोड में पत्रकारों से कहा कि संविधान का निर्माण कुर्बानी से हुआ है लेकिन भाजपा की सरकार संविधान के दायरे के बाहर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रही है। उसका सबका साथ सबका विकास नारा बेमानी हो गया है। उन्होंने कहा कि वह जाति, धर्म और मजहब के नाम पर देश को बांटना चाहती है। उन्होंने महाराष्ट्र की कोरेगांव भीम की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं।