पाकिस्तान को विश्व बैंक का झटकाः दक्षिण एशिया की सूची से नाम बाहर, भारत से तुलना खत्म होने पर मचा बवाल

Edited By Updated: 11 Oct, 2026 05:19 PM

world bank reclassification of pakistan and menaap poverty statistics

विश्व बैंक ने 1 जुलाई 2025 से पाकिस्तान और अफगानिस्तान को दक्षिण एशिया से हटाकर MENAAP क्षेत्र में शामिल किया। इस बदलाव से क्षेत्रीय आर्थिक और गरीबी संबंधी आँकड़ों की तुलना प्रभावित होगी। हालांकि, इसे भारत की कूटनीतिक जीत या पाकिस्तान को दंडित करने...

New York: विश्व बैंक के क्षेत्रीय वर्गीकरण में बदलाव को लेकर पाकिस्तान में बहस छिड़ गई है। पाकिस्तानी पत्रकार शहबाज राणा के मुताबिक, पाकिस्तान को दक्षिण एशिया समूह से हटाकर मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान वाले MENAAP समूह में शामिल किया गया है। हालांकि, इसे भारत की जीत या पाकिस्तान को दंडित करने का फैसला बताने के लिए ठोस प्रमाण सामने नहीं हैं। यह बदलाव विश्व बैंक की प्रशासनिक और क्षेत्रीय व्यवस्था से जुड़ा है।


क्या है मामला? 
विश्व बैंक के आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को 1 जुलाई 2025 से दक्षिण एशिया की श्रेणी से हटाकर मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान (MENAAP) क्षेत्र में शामिल किया गया। इस बदलाव की पुष्टि विश्व बैंक के आँकड़ा पोर्टल और उसके दिसंबर 2025 के लेख में भी की गई है।  दक्षिण एशिया के इस नए वर्गीकरण में अब भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और मालदीव शामिल हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान को अलग क्षेत्रीय समूह में रखा गया है। पाकिस्तानी पत्रकार शहबाज राणा ने अपने कार्यक्रम में इस बदलाव को भारत-पाकिस्तान तनाव और विश्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़ी परिस्थितियों से जोड़कर चर्चा की। उनके अनुसार, नई दिल्ली में कार्यालय होने की स्थिति में पाकिस्तानी अधिकारियों को वीजा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता था। क्षेत्रीय वर्गीकरण बदलने से पाकिस्तान की भौगोलिक स्थिति या उसकी आय के आधार पर तय होने वाली आर्थिक श्रेणी अपने आप नहीं बदलती। लेकिन इससे क्षेत्रीय आर्थिक वृद्धि, गरीबी और विकास संबंधी आँकड़ों की गणना तथा देशों के बीच तुलना प्रभावित हो सकती है।

 

ورلڈ بینک نے پاکستان کو جنوبی ایشیا سےنکال کر مشرقِ وسطیٰ، شمالی افریقہ کے خطے میں بھارت کی وجہ سے شامل کیاتھا۔ پاکستان کو مشرق وسطی کے خطے میں شامل ہونے سے کیا فوائدملے؟پاکستان کی معاشی خطے کی تبدیلی حکومتی رضا مندی سے ہوئی https://t.co/VZ7Q1b6N0j — Shahbaz Rana (@81ShahbazRana) October 9, 2026

विश्व बैंक ने अपने लेख में भी स्पष्ट किया है कि क्षेत्रीय सीमाओं में बदलाव से विकास संबंधी आंकड़ों की व्याख्या बदल सकती है। विश्व बैंक के गरीबी संबंधी आंकड़ों में भी इस बदलाव का असर दिखाई देता है। संस्था ने बताया है कि पाकिस्तान के लिए उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा से जुड़े सर्वेक्षण के आँकड़े पुराने हैं और 2018 के सर्वेक्षण पर आधारित हैं। इस कारण नए MENAAP क्षेत्र की गरीबी का आकलन करते समय आँकड़ों की उपलब्धता एक चुनौती है। अब सवाल यह उठता है कि क्या पाकिस्तान को अब सऊदी अरब और यूएई के बराबर माना जाएगा? तो इसका जवाब है नहीं। किसी क्षेत्रीय समूह में शामिल होने का अर्थ यह नहीं है कि उस समूह के सभी देशों की अर्थव्यवस्थाएं समान हैं या उनकी आय का स्तर बराबर है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान की आर्थिक परिस्थितियों में काफी अंतर है। MENAAP केवल विश्व बैंक का क्षेत्रीय वर्गीकरण है, आर्थिक समानता का प्रमाणपत्र नहीं। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!