स्टैचू ऑफ यूनिटी: सरदार पटेल के आगे छोटी पड़ी दुनियाभर की यह विशाल प्रतिमाएं

Edited By vasudha,Updated: 31 Oct, 2018 12:45 PM

world tallest statue of unity

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने गृह प्रदेश गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को राष्ट्र को समर्पित करते हुए इसका लोकार्पण किया...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने गृह प्रदेश गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को राष्ट्र को समर्पित करते हुए इसका लोकार्पण किया। इसके साथ ही यह चीन के स्प्रिंगफील्ड बुद्धा की 153 मीटर ऊंची मूर्ति को आधिकारिक तौर पर पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बन गयी। इसकी विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र इसके चेहरे की ऊंचाई ही सात मंजिली इमारत के बराबर है। इसके हाथ ही 70 फुट लंबे हैं जबकि पैर के निचले हिस्से की ऊंचाई 85 फुट है। दुनिया की कुछ और ऊंची प्रतिमाओं पर डालते हैं नजर :-

PunjabKesari

स्प्रिंग टेंपल बुद्धा 
चीन के हेनान में लुशान काउंटी की झाओकुन टाउनशिप में स्प्रिंग टेंपल बुद्धा स्थित है जिसे अब तक की सबसे ऊंची प्रतिमा का दर्जा मिला हुआ था। कमल के आकार के स्टैंड पर बने बुद्धा की ये मूर्ति कॉपर (तांबे) की बनी हुई है। मूर्ति की उंचाई 66 फुट है। स्टैंड से लेकर मूर्ति की कुल उंचाई 502 फीट (153 मीटर) है। इसका वजन 1000 टन है। 

PunjabKesari
लायकुन सेटकीयर
लायकुन सेटकीयर को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा कहा जाता था, लेकिन अब ये तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा बन गई है। म्यांमाक के मोन्यावा में स्थित इस प्रतिमा की ऊंचाई 116 मीटर है। इस स्टेच्यू के भीतर एक लिफ्ट भी है, जिसके जरिए ऊपर पहुंच सैलानी दूर-दूर तक का विहंगम दृश्य देख सकते हैं।

PunjabKesari
उशिकू दाइ बुतु
उशिकू दाइबुत्सु जापान के उशिकू शहर में स्थित हैजिसक उंचाई 120 मीटर है। इस मूर्ति का निर्माण कार्य 1933 में खत्म हुआ था। इसकी खासियत ये है कि पूरी तरह से कांसे से बनी हुई है। इसका कुल वजन 4003 टन है।

PunjabKesari
पीटर द ग्रेट स्टेच्यू
यह मूर्ति रूसी सम्राट पीटर की याद में बनाई गई थी, जिन्होंने देश पर 43 साल तक शासन किया था। यह प्रतिमा 98 मीटर ऊंची है। इसे जॉर्जियाई डिजाइनर ज़ुराब तसेरेटेली द्वारा डिजाइन किया गया था, इसमे 600 टन स्टेनलेस स्टील और कांस्य का उपयोग किया गया था। पीटर की महान प्रतिमा का वजन 100 टन है और इसे 1997 में अनावरण किया गया था।

PunjabKesari
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी अमेरिका के लिबर्टी आइलैंड न्यूयॉर्क में स्थित है जिसकी ऊंचाई 93 मीटर है। यह कॉपर से बनी हुई है जिसे फ्रांस के लोगों ने अमेरिका को तोहफे में दिया था। यह अमेरिका की आजादी का प्रतीक है जिस देखने के लिए हर साल लाखों लोग यहां आते हैं। 

PunjabKesari
ग्रेट बुद्धा ऑफ थाइलैंड
थाइलैंड में भी गौतम बुद्ध की एक विशालकाय प्रतिमा स्थापित है। इस प्रतिमा की कुल ऊंचाई 92 मीटर यानि की 300 फुट है। इसकी चौड़ाई 63 मीटर यानि की 210 फुट है। इस प्रतिमा की खासियत ये है कि ये सिर्फ सीमेंट से बनी है, जिसपर सोने की परत चढ़ी हुई है। इसके पास ही बहुचर्चित हेल पार्क भी हैै।

PunjabKesari
द मदरलैंड कॉल्स
द मदरलैंड कॉल्स रूस के वोल्गोग्राड में स्थित है जिसकी उंचाई 85 मीटर है। इसमें एक महिला की मूर्ति है जिसके हाथ में एक तलवार है और वह आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। कहा जाता है कि स्टालिन के साथ की लड़ाई के हीरो की याद में ये स्टैच्यू बनाया गया है। इस मूर्ति के निर्माण के लिए 7900 टन से अधिक कंकरीट का इस्तेमाल किया गया और 1967 में दुनिया को प्रस्तुत किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!