बड़ी राहत: 17 सितंबर से Jewar Toll plaza होगा पूरी तरह मुफ़्त, इन लोगों को नहीं देना होगा Toll

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 12:23 PM

yamuna expressway jewar region jewar toll plaza toll free travel jewar greate

यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित और आसपास के गांवों के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। पिछले 14 सालों से चली आ रही स्थानीय लोगों की मांग को आखिरकार स्वीकार कर लिया गया है। आगामी 17 सितंबर 2026 से पात्र निवासियों को जेवर टोल प्लाजा से बिना कोई...

नई दिल्ली: यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित और आसपास के गांवों के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। पिछले 14 सालों से चली आ रही स्थानीय लोगों की मांग को आखिरकार स्वीकार कर लिया गया है। आगामी 17 सितंबर 2026 से पात्र निवासियों को जेवर टोल प्लाजा से बिना कोई शुल्क दिए यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इस फैसले से जेवर, ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को टोल के भारी-भरकम खर्च से मुक्ति मिलेगी।

165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के अनुसार, स्थानीय निवासियों को राहत देने का यह फैसला YEIDA (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) और एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत के बाद लिया गया।

टोल से छूट का लाभ उठाने के लिए योग्य स्थानीय निवासियों को अपने वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 17 सितंबर तक जेवर टोल प्लाजा मैनेजर के ऑफिस में आवेदन किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के समय निम्नलिखित तीन दस्तावेजों की कॉपी जमा करनी होगी:

-स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
-आधार कार्ड
-वाहन की RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट)

वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, स्थानीय नागरिकों को तय व्यवस्था के तहत टोल-फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। 

विधायक धीरेंद्र सिंह ने X पर एक पोस्ट में कहा, "योग्य नागरिक स्थानीय निवासी होने का प्रमाण, अपना आधार कार्ड और वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी और माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर स्थानीय निवासियों के लिए यह निश्चित रूप से एक बड़ा तोहफा है।"

जेवर टोल प्लाजा फीस
 जेवर टोल प्लाजा पर दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर के लिए टोल 60 रुपये है, और कारों के लिए 120 रुपये है। हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए 185 रुपये और बसों व ट्रकों के लिए 380 रुपये का टोल लगता है। मल्टी-एक्सल वाहनों के लिए टोल 580 रुपये है, जबकि बहुत बड़े आकार के वाहनों के लिए यह 745 रुपये है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!