यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने दिया इस्तीफा

Edited By Pardeep,Updated: 07 Jul, 2019 05:46 AM

yash congress national president keshav chand yadav resigns

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा, ''मैं 2019 की चुनावी हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और अपने वर्तमान पद से इस्तीफा दे दिया है।...

नेशनल डेस्क: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा, 'मैं 2019 की चुनावी हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और अपने वर्तमान पद से इस्तीफा दे दिया है।'
PunjabKesari
आपको बता दें कि केशव चंद यादव यू.पी. के रहने वाले हैं। यादव इससे पहले इंडियन नेशनल कांग्रेस के जनरल सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का इंचार्ज भी बनाया गया था।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले पर कायम हैं। राहुल ने बुधवार को साफ किया था कि वह अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हैं। कांग्रेस को जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुन लेना चाहिए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक नए अध्यक्ष की दौड़ में सुशील कुमार शिंदे, अशोक गहलोत, कुमारी शैलजा, सचिन पायलट, मल्लिकार्जुन खडग़े सहित कई नाम चर्चा में हैं। सूत्रों का दावा है कि शिंदे और गहलोत के नाम पर गंभीरता से विचार हो रहा है और इनमें से किसी एक को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!