यशवंत सिन्हा बोले, चुनावों में पड़ेगा किसानों की समस्याओं का असर

Edited By Yaspal,Updated: 13 Dec, 2018 09:07 PM

yashwant sinha says in the elections the impact of farmers  problems

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को इस बात की संभावना जताई कि देश में किसानों की समस्याओं का असर हालिया विभानसभा चुनावों में मतदान के...

नई दिल्लीः पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को इस बात की संभावना जताई कि देश में किसानों की समस्याओं का असर हालिया विभानसभा चुनावों में मतदान के स्वरूप पर पड़ा है। हालांकि उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लोकसभा चुनाव के रूझान के तौर पर देखना गलत होगा।

राम मंदिर मुद्दे पर क्या बोले सिन्हा
अप्रैल में भाजपा छोडऩे वाले यशवंत सिन्हा ने यह भी कहा कि खासकर तीन ङ्क्षहदी भाषी राज्यों समेत विधानसभा सभा चुनाव नतीजों से यह साबित हो चुका है कि राम मंदिर मुद्दा या सांप्रदायिक ध्रुवीकरण लोगों पर असर नहीं करेगा। उनका यह बयान मंगलवार को भाजपा शासित राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद आया है।

फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट क्लब ऑफ साउथ एशिया में सिन्हा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दावा किया कि किसानों की समस्याएं देश में मुख्य मुद्दा बनकर उभरी हैं और शायद चुनावों पर भी इसका असर पड़ा होगा।

किसानों की हालत पर क्या कहा
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं किसानों की हालत जानता हूं, मैं निजी तौर पर इसका गवाह हूं। और मैं कह सकता हूं किसानों की समस्याओं का चुनाव पर बड़ा असर पड़ा है। न सिर्फ चुनावी राज्यों बल्कि पूरी देश में यह असर देखा जा सकता है।Þ सिन्हा ने कहा कि इन समस्याओं का तुरंत कोई समाधान नहीं है और किसान गुस्से में हैं।    

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!