Edited By vasudha,Updated: 01 May, 2018 06:37 PM
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार पर श्रमिक विरोधी कानूनों को लागू करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुये कामगारों से इनका विरोध करने का आह्वान किया है...
नेशनल डेस्क: माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार पर श्रमिक विरोधी कानूनों को लागू करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुये कामगारों से इनका विरोध करने का आह्वान किया है। येचुरी ने आज कामगारों को श्रम दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि मजदूर विरोधी प्रावधानों का देश भर में पुरजोर विरोध किया जायेगा।
येचुरी ने ट्वीट कर कहा कि मई दिवस की शुभकामनायें, कामगार वर्ग की एकजुटता के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर हम मोदी सरकार द्वारा प्रस्तावित श्रम विरोधी कानूनों की खिलाफत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोगुनी ताकत से प्रकट करने का संकल्प लेते हैं। इस मौके पर उन्होंने संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से केन्द्र और राज्यों में सरकारों की मजदूर विरोधी नीतियों का संगठित होकर विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के हित साधने वाली नीतियों के विरोध में श्रमिकों को अपनी आवाज बुलंद करना ही एकमात्र विकल्प है।