कर्नाटकः येदियुरप्पा को स्थायी सरकार बनने का भरोसा

Edited By Pardeep,Updated: 08 Dec, 2019 10:13 PM

yeddyurappa confident of becoming a permanent government

कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों से एक दिन पहले रविवार को कर्नाटक ते मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का विश्वास जताया। डॉक्टर बी आर अंबेडकर भवन का उदघाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने विपक्षी...

बेंगलुरुः कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों से एक दिन पहले रविवार को कर्नाटक ते मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का विश्वास जताया। डॉक्टर बी आर अंबेडकर भवन का उदघाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने विपक्षी पाटिर्यों से स्थिर सरकार चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) (जदएस) एक-एक सीट जीत सकते हैं।

उन्होंने भाजपा की जीत के प्रति विश्वास व्यक्त किया। कांग्रेस और जदएस के विधायकों के अयोग्य ठहराए जाने के बाद गत पांच दिसंबर को राज्य में उपचुनाव हुए थे। उपचुनाव लड़ रहे ज्यादातर अयोग्य ठहराए गए विधायक उसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान उतरे हैं जहां से वह कांग्रेस और जदएस के टिकट पर चुन कर आए थे। भाजपा के एच डी कुमारस्वामी की सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले 12 अयोग्य विधायकों को टिकट दिया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!