Edited By shukdev,Updated: 27 Jul, 2019 05:10 PM
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मंत्री एम बी पाटिल ने कहा है कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार लंबे समय तक नहीं टिक सकेगी और यह एकाध साल ही चल पाएगी। पाटिल ने शनिवार को कहा कि येदियुरप्पा...
विजयापुरा : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मंत्री एम बी पाटिल ने कहा है कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार लंबे समय तक नहीं टिक सकेगी और यह एकाध साल ही चल पाएगी। पाटिल ने शनिवार को कहा कि येदियुरप्पा सरकार का जीवनकाल करीब छह महीने या एक साल ही रहेगा।
पाटिल ने कहा कि येदियुरप्पा तोड़फोड़ की राजनीति के जरिए पिछले दरवाजे से सत्ता में आए हैं और उनकी सरकार शीघ्र ही गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस की आड़ में भाजपा नेताओं ने सत्तारूढ़ विधायकों को तोड़ने का काम किया है और इस तरह अनैतिक पृष्ठभूमि पर बनी सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी।