Edited By ,Updated: 22 Apr, 2017 06:00 PM
दिल्ली में एमसीडी चुनाव से एक दिन पहले अरविन्द केजरीवाल के पुराने साथी और स्वराज अभियान के सदस्य योगेंद्र यादव ने सीएम केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखी है।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से अलग होकर गठित स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। केजरीवाल को आज लिखे पत्र में यादव ने निगम चुनाव प्रचार में जनता से हुए उनके संवाद का हवाला देते हुए कहा कि आप सरकार के 2 साल के कार्यकाल में लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने 2 साल पहले आप को मिले ऐतिहासिक जनादेश की वजह दिल्ली की जनता के आत्मबल को बताते हुए लिखा कि दो साल बाद वह जनता के आत्मबल को डगमगाते हुए देख रहे हैं।
उन्होंने केजरीवाल को ‘राइट टू रिकॉल’ की उनकी पुरानी मांग को याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान गंदगी और परेशानियों से बेहाल जनता भाजपा से बेहद नाराज दिखी। इतना ही नहीं 2015 के चुनाव में ‘आप’ को एतिहासिक बहुमत देने वाले दिल्ली के मतदाता भाजपा से नाराज होने के बावजूद हताशा में भाजपा के साथ जाने को मजबूर हैं। यादव ने इसके लिये केजरीवाल को जिम्मेवार ठहराते हुये कहा कि आप से धोखा खाने के बाद लोग उन्हीं पुरानी पार्टियों के पास जाने को मजबूर हैं जिन्हे उन्होंने 2 साल पहले खारिज कर दिया था। यादव ने जनता का आत्मबल खत्म होने के लिए केजरीवाल को दोषी ठहराया।
हारने पर दी इस्तीफा देने की सलाह
यादव ने केजरीवाल को प्रस्ताव दिया कि अगर निगम चुनाव में आप को बहुमत मिलता है तो वह अपनी राय को गलत मानते हुए केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार को निशाना बनाने के उनके आरोप का समर्थन करेंगे। इसके उलट निगम चुनाव में आप के हारने पर उन्होंने केजरीवाल से ईवीएम में गड़बड़ी का बहाना बनाने के बजाय नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर च्च्राइट टू रिकॉलज्ज् के सिद्धांत के आधार पर फिर से विधानसभा में बहुमत पाने के लिये जनता की शरण में जाने का अनुरोध किया।