दिल्ली पुलिस ने दी रैली की इजाजत, योगेंद्र यादव बोले- शांति से निकलेगी 'किसान गणतंत्र परेड'

Edited By Yaspal,Updated: 24 Jan, 2021 05:30 PM

yogendra yadav said   farmers republic parade  will come out in peace

देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड को पुलिस की तरफ से अनुमति मिल गई है। रविवार को इसकी जानकारी स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने दी है। उन्होंने दावा किया है कि रैली शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी। वहीं, मामले की...

नेशनल डेस्कः देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड को पुलिस की तरफ से अनुमति मिल गई है। रविवार को इसकी जानकारी स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने दी है। उन्होंने दावा किया है कि रैली शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी। वहीं, मामले की गंभीरता के मद्देनजर खासी मुस्तैद है। पुलिस ने जवानों से गणतंत्र दिवस पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों से खबर मिली थी कि पुलिस ने तीन रास्तों पर किसानों को रैली निकालने की अनुमति दी थी।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान योगेंद्र यादव ने कहा 'आज दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ छोटी सी मीटिंग थी।' उन्होंने जानकारी दी 'हमें पुलिस की तरफ से ट्रैक्टर रैली के लिए औपचारिक अनुमति मिल गई है।' इसी दौरान उन्होंने कहा 'जैसा कि मैंने पहले बताया था किसान गणतंत्र परेड 26 जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होगी।' सुबह किसानों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर रैली के लिए अनुमति मांगी थी।

दिल्ली पुलिस की तरफ से किसानों को 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली की अनुमति मिल गई है। इसी बीच दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जवानों से चौकस रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा 'गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा के लिए तैनात सीएपीएफ और दूसरे बलों के सभी अधिकारियों और जवान तैयार रहेंगे।' उन्होंने कहा 'किसान ट्रैक्टर रैली के संबंध में अधिकारियों और जवान तत्काल नोटिस पर कानून और व्यवस्था के लिए तैया रहें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!