योगेन्द्र यादव का दावा: गुजरात में कांग्रेस बना रही बहुमत की सरकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 11:21 PM

yogendra yadavs claim gujarats congress majority majority in gujarat

गुजरात चुनाव को लेकर चुनावी विशेषज्ञ योगेन्द्र यादव ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि हर परिस्थिति में गुजरात में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने जा रही है। गुजरात चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले राजनीतिक विज्ञानी व ङ्क्षचतक...

जालन्धर(धवन): गुजरात चुनाव को लेकर चुनावी विशेषज्ञ योगेन्द्र यादव ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि हर परिस्थिति में गुजरात में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

गुजरात चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले राजनीतिक विज्ञानी व चिंतक यादव ने चुनाव के संभावित नतीजों को लेकर अपना आकलन प्रस्तुत किया है जिसमें उन्होंने भाजपा की हार के कयास लगाए हैं। यादव ने वोट प्रतिशत को आधार बनाकर अपने आंकड़े पेश किए हैं जिनमें हर प्रकार से कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। 

यादव ने अपने आकलन में 3 कयास लगाए हैं। पहले कयास के अनुसार 43 प्रतिशत वोट कांग्रेस व भाजपा दोनों को दिए गए हैं। इतने वोट प्रतिशत के साथ जहां उन्होंने कांग्रेस को 92 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, वहीं पर भाजपा को 86 सीटें मिल सकती हैं। दूसरे कयास के अनुसार कांग्रेस को 45 प्रतिशत वोटों के साथ 113 सीटें व भाजपा को 41 वोटों के साथ 65 सीटों का अनुमान लगाया गया है। यादव ने अपने तीसरे आकलन में वोट और सीटों का सीधे तौर पर कोई आंकड़ा जारी नहीं किया लेकिन भाजपा की भारी हार की भविष्यवाणी की है। यादव ने अपने ट्विटर पर इसका उल्लेख किया है। 

इससे पहले सी.एस.डी.एस.-ए.बी.पी. पोल ने भी गुजरात चुनाव को लेकर अपना आकलन प्रस्तुत किया था जिसके तहत भाजपा तथा कांग्रेस दोनों को 43-43 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही गई है। इसके अनुसार भाजपा को देहाती क्षेत्रों में 28, अद्र्धशहरी क्षेत्रों में 26, शहरी क्षेत्रों में 29 सीटों सहित कुल 83 सीटें  मिल सकती हैं। इसके अनुसार कांग्रेस को देहाती क्षेत्रों में 66, अद्र्धशहरी क्षेत्रों में 19 तथा शहरी क्षेत्रों में 10 सीटों सहित कुल 95 सीटें मिल सकती हैं। सी.एस.डी.एस. के पोल में गुजरात चुनाव में 2 प्रतिशत का स्विंग होने की बात कही गई थी जिसके अनुसार भाजपा को देहाती क्षेत्रों की 98 सीटों में से 20 अद्र्धशहरी, 45 सीटों में से 18, शहरी व 39 सीटों में से 27 सीटें मिल सकती हैं। इस तरह भाजपा को कुल 65 सीटें मिल सकती हैं। 

कांग्रेस को इस हिसाब से देहाती क्षेत्रों में 74, अद्र्धशहरी क्षेत्रों में 27, शहरी क्षेत्रों में 12 सीटें मिलने से कुल 113 सीटें मिल सकती हैं। सी.एस.डी.एस. पोल के अनुसार भाजपा को 41 प्रतिशत व कांग्रेस को 45 प्रतिशत सीटें मिल सकती हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!