Edited By Monika Jamwal,Updated: 20 Feb, 2021 07:27 PM
रामगढ़ के घो-रकवालाँ गांव में बीती रात एक युवक ने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक का नाम गुलशन कुमार (26) पुत्र प्रीतम चंद बताया गया है।
साम्बा : रामगढ़ के घो-रकवालाँ गांव में बीती रात एक युवक ने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक का नाम गुलशन कुमार (26) पुत्र प्रीतम चंद बताया गया है। बताया गया है कि गत देर रात यह युवक अपने ही घर ही में पंखे से लटकता पाया गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।