यूथ कांग्रेस चुनाव : पंचकूला में पहले दिन पड़ी 239 वोटें

Edited By ,Updated: 30 Nov, 2016 10:19 AM

youth congress election

यूथ कांग्रेस में असैम्बली प्रधान, जिला प्रधान, जिला महासचिव, राज्य प्रधान और राज्य महासचिव के पदों के लिए मंगलवार को पहले दिन वोटिंग हुई। पंचकूला के सैक्टर-10 स्थित कम्युनिटी सैंटर में बने पोलिंग स्टेशन में 239 वोट मत पेट्टियों में पड़े।

पंचकूला(मुकेश) : यूथ कांग्रेस में असैम्बली प्रधान, जिला प्रधान, जिला महासचिव, राज्य प्रधान और राज्य महासचिव के पदों के लिए मंगलवार को पहले दिन वोटिंग हुई। पंचकूला के सैक्टर-10 स्थित कम्युनिटी सैंटर में बने पोलिंग स्टेशन में 239 वोट मत पेट्टियों में पड़े। दिनभर कम्युनिटी सैंटर में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कुमारी शैलजा एवं डा. अशोक तंवर ग्रुप तीन अलग-अलग खेमों में बंटा दिखाई दिया। सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान हरियाणा महिला कांग्रेस की उपप्रधान एंव प्रवक्ता रंजीता मेहता, चांदवीर हुड्डा और दलबीर वाल्मिकी अपने-अपने प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोटों डलवाने का जिम्मा संभाल रखा था। मतदाता सूची के अनुसार एक से लेकर 564 तक मतदाता कालका में हैं। वह एक दिसम्बर को अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। 565 से लेकर 1164 तक के मतदाताओं में से 239 ने आज अपने मत का प्रयोग किया। बाकी 1165 से 1706 तक के वोटर सूची में सीरियर नंबर वाले मतदाता अपने मत का प्रयोग बुधवार को कर सकेंगे।

 

कौन-कौन हैं चुनाव मैदान में :
यूथ कांग्रेस की तरफ से निष्पक्ष चुनाव करवाए जाने के लिए विनोद कुमार को पंचकूला का डीआरओ नियुक्त किया गया है। 

असैम्बली प्रधान    अंकुर गुलाटी, इंद्रजीत चौधरी, नीरज, सौरभ गर्ग, विजय कुमार और विकास कुमार  
जिला प्रधान    मुकेश कुमार, नेतर पाल, राजेश अंंसल, सुनीत कुमार, सुशील कुमार
महासचिव पद    बहादुर सिंह, संजीव कुमार
राज्य प्रधान    आनंत दहिया, चिरंजी राव, दिवेश कुमार, खुशबू मंगल, मंजू देवी, नीलम रानी और सचिन कुंडू
स्टेट महासचिव    33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

 

पोलिंग बूथ के अंदर जाने को लेकर हुई नोक-झोंक :
डी.आर.ओ. कम्युनिटी सैंटर के गेट पर ही वोट डालने के लिए आने वाले लोगों का फोटो पहचानपत्र और वोटर सूची में नाम देखकर मत का प्रयोग करने के लिए अंदर भेज रहे थे। इसी दौरान एक प्रत्याशी पोलिंग बूथ के अंदर चला गया। इस बात को लेकर दूसरे पक्ष व डी.आर.ओ. ने आपत्ति जताई। सौरव गर्ग, अंकुर गुलाटी व हरकेश भी वहां पर पहुंच गए। इसके बाद नोक-झोंक बढ़ गई। प्रत्याशी इस बात पर बहस अड़ गया कि संविधान के मुताबिक उसे पोलिंग बूथ में जाने से नहीं रोका जा सकता। कुछ देर बाद डी.आर.ओ. विनोद कुमार ने दोनों पक्षों को शांत कर वहां से एक तरफ किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!