जबलपुर में भर्ती देखने आए युवकों का तांडव, स्टेशन पर फाड़े पोस्टर की आगजनी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 06:16 PM

youth maid came to see jabalpur recruitment  fires on the station

भर्ती के लिए आए युवाओं का कहना था कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। भर्ती में धांधली हो रही है

भोपालः मध्यप्रदेश के जबलपुर में तीन दिन से चल रही सेना भर्ती में मंगलवार को युवकों ने जमकर बवाव काटा। भर्ती के लिए आए युवाओं का कहना था कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। भर्ती में धांधली हो रही है। एेसे में नाराज युवकों ने मंगलवार को हंगामा शुरू किया। उन्होंने स्टेशन में जमकर उत्पाद मचाया। फूड मशीन तोड़ डाली, इसके बाद भर्ती सेंटर के बाहर भी तोड़फोड़ और पथराव की।

इंफेंट्री बटालियन के लिए जबलपुर स्टेशन में खुली भर्ती निकाली गई है। सेना में अलग-अलग 83 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसमें 76 जनरल ड्यूटी सिपाही, 1 स्पेशल कुक सिपाही, उपकरण सुधारक 1, हाउस कीपर 2 तथा 3 पद लिपिक के लिए शामिल हैं। 

इसके लिए मप्र के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के युवाओं को आमंत्रित किया गया। हालांकि भर्ती रैली में अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से अगल-अलग दिन तय किए गए हैं लेकिन इसके बावजूद युवाओं की भीड़ इतनी ज्यादा हो गई है कि इंदिरा गांधी ग्राउंड के आसपास पैर रखने की जगह नहीं। 

इसके चलते हजारों की संख्या में आए सैंकडों उम्मीदवारों को खुले आसमान में ही रात गुजारनी पड़ी।उनका कहना था कि बिहार और यूपी से हमें एमपी क्यों बुलाया गया है। हमारी भर्ती वहीं पर कराएं। तीन दिन से भूख प्यास में परेशान हैं। उन्होंने साफ तौर पर भर्ती में धांधली का आरोप भी लगाया।  


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!