Edited By Monika Jamwal,Updated: 05 May, 2020 07:06 PM
2 दिन से आठ वीर जवानों की शहादत के बाद उनके श्रद्धंजलि देने के लिए शहर के युवाओं ने साम्बा फोर्ट के भीतर नम आंखों से याद किया।
साम्बा : 2 दिन से आठ वीर जवानों की शहादत के बाद उनके श्रद्धंजलि देने के लिए शहर के युवाओं ने साम्बा फोर्ट के भीतर नम आंखों से याद किया। इस मौके पर समाज सेवी युवा लक्की सम्बयाल प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस दौरान कुछ युवाओं ने गिटार की धुन पर शहादत का गीत गाकर वीरों को याद किया। युवा नेता लक्की सम्बयाल ने कहा कि पाकिस्तान इस कोरोना की महामारी में भी अपनी आंतकवादी गतिविधियों को जारी रख रहा है, जिसका अंजाम उसे जल्द भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश के इन जवानों की शहादत को कभी खाली नहीं जाने दिया जाएगा और इसका पूरा बदला लिया जाएगा। इस मौके सौरभ सुंबरिया, अभिमन्यु सम्बयाल, निशांत और वरिष्ठ नागरिक स्वर्ण सिंह मौजूद थे।