राजस्थान के अजमेर में युवकों ने 10वीं के छात्र को पीटा, हुई मौत

Edited By Updated: 16 Oct, 2026 11:48 PM

youths beat up a class 10 student in ajmer rajasthan he dies police

राजस्थान के अजमेर जिले में कुछ युवकों ने एक विवाद के बाद दसवीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट की, जिसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान अजमेर के अजय नगर निवासी रोहित कुमार...

नेशनल डेस्क : राजस्थान के अजमेर जिले में कुछ युवकों ने एक विवाद के बाद दसवीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट की, जिसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान अजमेर के अजय नगर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसकी बृहस्पतिवार रात जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रामगंज के थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि यह घटना सात अक्टूबर को हुई थी, जब रोहित अपने दोस्तों के साथ एक जन्मदिन की पार्टी में गया था।

पुलिस के अनुसार, रोहित के एक दोस्त और मनोज नाम के एक युवक के बीच बहस हो गई। जब मनोज ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी तो रोहित ने बीच-बचाव किया और उसे ऐसा करने से रोका। बाद में मनोज कथित तौर पर 10-12 लोगों के साथ भगवानगंज चौराहे पर पहुंचा और रोहित तथा उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। इस हमले में रोहित की नाक पर गंभीर चोटें आईं। उसने अपने पिता को इस बारे में बताया जो उसे पुलिस थाने ले गए। इसके बाद उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने आठ अक्टूबर को मारपीट और अजा/जजा (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके अनुसार 13 अक्टूबर को रोहित की सर्जरी हुई और अगले दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि, 14 अक्टूबर की रात उसे पेट में तकलीफ हुई और 15 अक्टूबर को उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी ने कहा कि छात्र की मौत के बाद अब इस मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!