Edited By ,Updated: 07 Jan, 2016 10:43 AM
भारतीय मूल के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता वेंकटरमण रामाकृष्णन ने मैसूर में चल रहे इंडियन साइंस कांग्रेस में भाग लेने से इनकार कर दिया...
नई दिल्ली: भारतीय मूल के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता वेंकटरमण रामाकृष्णन ने मैसूर में चल रहे इंडियन साइंस कांग्रेस में भाग लेने से इनकार कर दिया है। रामाकृष्णन को 2009 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में जीव विज्ञानी हैं और वे इस इवेंट को फालतू मानते है।
एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार, रामाकृष्णन ने पिछले साल इस कार्यक्रम में भाग लिया था और पाया था कि यहां पर साइंस पर कोई खास बात नहीं हुई थी।
उन्होंने कहा, 'यह एक सर्कस था। मैंने पाया था कि यह ऐसी जगह है जहां साइंस पर ही बहुत कम बातचीत की गई। मैं अपने जीवन में दोबारा अब सायेंस कांग्रेस कभी भी अटेंड नहीं करूंगा।'
सालाना साइंस कांग्रेस इस समय मैसूर में चल रहा है, इस कांग्रेस का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। पिछले साल इस सायेंस कांग्रेस की काफी आलोचनाएं हुई थीं जब इसमें कई आविष्कारों को भारत के पौराणिक काल से जोड़ा गया था।