शादी का संजोया था सपना, नहीं बची अस्मत

Edited By Anil dev,Updated: 03 Nov, 2018 02:26 PM

marriage police rape

शादी का ख्वाब था, इसलिए उन्होंने प्यार किया, प्यार के लिए हर वो बातें मानी जो उनके आशिकों ने कहीं, न तो शादी हुई न ही प्यार मिला, बल्कि अस्मत लुट गई और ठगी भी गई। ऐसा ही वाकया राजधानी के दिल्ली के फतेहपुरी बेरी और महरौली इलाके में हुआ।

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): शादी का ख्वाब था, इसलिए उन्होंने प्यार किया, प्यार के लिए हर वो बातें मानी जो उनके आशिकों ने कहीं, न तो शादी हुई न ही प्यार मिला, बल्कि अस्मत लुट गई और ठगी भी गई। ऐसा ही वाकया राजधानी के दिल्ली के फतेहपुरी बेरी और महरौली इलाके में हुआ। जहां दो महिलाएं शादी केे झांसे में आकर लगातार बलात्कार का शिकार होती रहीं। प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो उन्होंने शादी से ही इंकार कर दिया। दोनों पीड़ित महिलाओं ने अपने अपने प्रेमी के खिलाफ जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल जांच में दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। लेकिन आरोप लगते ही दोनों आरोपी फरार हो गए। 

आरोपियेां की तलाश में जुटी है पुलिस
फतेहपुरबेरी और महरौली पुलिस दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियेां की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पहला मामला फतेहपुरबेरी के सुल्तानपुर इलाके का है,जहां पर पीड़ित महिला रहती है। पीड़िता का आरोप है कि जून 2017 में पराग रूद्ररंगी नाम के शख्स से उसका परिचय हुआ था। आरोपी भी उसी इलाके में रहता है और प्राइवेट नौकरी करता है। इस दौरान दोनों की बातचीत होने लगी। उसका महिला के कमरे पर भी आना-जाना होने लगा। उसने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। महिला भी उसकी बातों में आ गई।

शादी का झांसा देकर करता रहा बलात्कार
शादी का झांसा देकर वह उसके साथ लगातार बलात्कार करता रहा। इसका फायदा उठाकर वह महिला से किसी न किसी बहाने पैसा भी लेता रहा। करीब आठ लाख रुपए भी महिला ने आरोपी से ऐंठ लिया। लेकिन जब भी महिला शादी की बात करती आरोपी कोई न कोई बहाना बनाने लगाता। एक सप्ताह पहले महिला ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया तो शादी से साफ-साफ इंकार कर दिया। तब महिला ने फतेहपुरबेरी थाने में आरोपी के खिलाफ बुधवार को शिकायत दर्ज कराई। हालांकि शिकायत की खबर मिलते ही आरोपी फरार हो गया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!