Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2017 04:20 PM
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और ...
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे आद्रता का स्तर 79 प्रतिशत था। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।