Edited By Yaspal,Updated: 14 Jul, 2022 11:54 PM
दिल्ली में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है बल्कि लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला क्षेत्र का है। नरेला में वीरवार दोपहर बाद एक 16 वर्षीय लड़का अपने घर आ रहा था कि दो लड़कों ने उसको चाकू मार दिये
नई दिल्लीः दिल्ली में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है बल्कि लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला क्षेत्र का है। नरेला में वीरवार दोपहर बाद एक 16 वर्षीय लड़का अपने घर आ रहा था कि दो लड़कों ने उसको चाकू मार दिये। घायल को तुरंत नजदीकी सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान जहां उसकी मौत हो गई।
दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है अभी तक हत्या के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है। बहरहाल इस मामले में किसी भी तरह की लूट आदि भी नहीं हुई है। 16 वर्षीय लड़के पर हमला नशेड़ी लोगों ने किया है या किसी बात को लेकर आपसी झगड़ा था, यह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।