5000 करोड़ की मदद मांगने पर मनोज तिवारी ने दागे अरविंद केजरीवाल पर कई सवाल

Edited By Murari Sharan,Updated: 31 May, 2020 08:07 PM

manoj tiwari targeted arvind kejriwal for seeking help of 5000 crores

केंद्र की मोदी सरकार से 5000 करोड़ रुपये की मदद मांगने पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी मोर्चा खोल दिया है। तिवारी ने पूछा है कि आखिर केजरीवाल सरकार को अब 5000 करोड़ रुपये की क्या जरुरत आन पड़ी, जब केंद्र...

नई दिल्ली/ डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार से 5000 करोड़ रुपये की मदद मांगने पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी मोर्चा खोल दिया है। तिवारी ने पूछा है कि आखिर केजरीवाल सरकार को अब 5000 करोड़ रुपये की क्या जरुरत आन पड़ी, जब केंद्र सरकार गरीबों के लिए राशन-पानी का इंतजाम कर रही है। इसके साथ ही मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार के विज्ञापनों खर्च पर भी सवाल उठाए हैं। 


अपने ट्वीट में तिवारी ने लिखा है, 'हम जानना चाहते हैं ArvindKejriwal जी, क्यूं चाहिए और 5000 करोड़... !! पहले आपको हमारे कुछ प्रश्नों का जवाब देना चाहिये साथ ही दिल्ली के ख़र्चों का #whitepaper भी जारी करना चाहिए। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो के जरिए केजरीवाल पर हमला बोला है। 


तिवारी ने पूछा है कि जब दिल्ली सरकार का बजट पहले से ही 60,000 करोड़ का है, ऐसे में केंद्र से 5000 करोड़ रुपये की क्या जरुरत है। उन्होंने कहा कि 690 करोड़ रुपये जनधन खाते में सीधे केंद्र ने पहुंचाए हैं। 836 करोड़ के मुफ़्त सिलेंडर भी बांटे हैं। 243 करोड़ दिव्यांग, विधवा महिलाएं व वरिष्ठ नागरिकों को दिए हैं। राशन तो दिल्ली सरकार बांट ही नहीं पाई। 


इससे पहले केजरीवाल सरकार पर उनके दोस्त रहे कवि कुमार विश्वास ने करारा तंज किया था। यह तंज उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से 5000 करोड़ रुपये की मदद मांगने पर किया है। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में केजरीवाल के लिए जूते की इमेज का इस्तेमाल किया है, वहीं लाखों करोड़ों की चुनावी रेवड़ियां बांटने का आरोप भी लगाया है। 


बकौल कुमार विश्वास, 'लाखों Cr की चुनावी-रेवड़ियां, टैक्सपेयर्स के हजारों Cr अख़बारों में 4-4 पेज के विज्ञापन व चैनलों पर हर 10 मिनट में थोबड़ा दिखाने पर खर्च करके, पूरी दिल्ली को मौत का कुआं बनाकर अब स्वराज-शिरोमणि कह रहे हैं कि कोरोना से लड रहे डॉक्टरों को सैलरी देने के लिए उनके पास पैसा नहीं हैं।'
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!