गर्भावस्था में एेसा अाहार लें ताकि बढ़े बच्चे का आई-क्यू लेवल...(pics)

Edited By ,Updated: 04 Jan, 2016 03:29 PM

children s food

बच्चों की प्रकृति बहुत सुन्दर होती है। उचित आहार और सही देखभाल से ही बच्चे की ग्रोथ अच्छी होती है। इसलिए शिशु का ख्याल रखना...

बच्चों की प्रकृति बहुत सुन्दर होती है। उचित आहार और सही देखभाल से ही बच्चे की ग्रोथ अच्छी होती है। इसलिए शिशु का ख्याल रखना उसकी मां का पहला कार्य होता है। अगर मां अपने खाने में फोलिक एसिड, विटामिन डी, आयरन आदि की मात्रा नही ले रही तो अापके बच्चे के दिमाग का विकास सही तरीके से नही होता। एेेसे में बच्चे को मानसिक रूप से कमजोर या फिर बच्चे में व्यवहार से संबन्धित समस्या भी हो सकती है। 

आपको भी ऐसा खान-पान लेना चाहिए जिससे बच्चे के दिमाग का सही विकसित हो। गर्भावस्था के दौरान ही नहीं आप जब चाहें इस प्रकार के आहार अपना सकती हैं। इन तत्वों के अधिकता वाले खाद्य पदार्थों से बच्चे का आई-क्यू लेवल बढ़ता है। 

शिशु को आहार उसकी उम्र के हिसाब से देना चाहिए, इसलिए शिशु की माता को ये पता होना चाहिए की कौन से आहार कब देना है और कौन सा कब नहीं देना। आहार की उचित जानकारी शिशु की माता को पता होनी चाहिए। आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थ जिनका गर्भावस्था में सेवन करने से आपका बच्चा भी स्मार्ट होगा।

अंडे और चीज 

बच्चे के मानसिक विकास के लिए खाने में विटामिन डी बेहद जरूरी है। जिन महिलाओं ने गर्भावस्था के दौरान विटामिन डी का सेवन कम किया होता हैं उनके बच्चे का दिमागी विकास कम होता है। इसीलिए आपको सूरज की धूप के साथ ही विटामिन डी के अन्य सप्लीमेंट लेने चाहिए। आपको अंडे, चीज़, बीफ मांस, लिवर आदि का सेवन करना चाहिए।

पालक और मसूर की दाल 

बच्चे के दिमाग की कोशिकाओं के विकास के लिए फोलिक एसिड बहुत आवश्यक है।  पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां फोलिक एसिड का अच्छा स्त्रोत हैं। आपको विटामिन बी 12 के साथ फोलिक एसिड के सप्लीमेंट लेने चाहिए।

अंडे 

अंडों में प्रोटीन और आयरन की भी अधिकता होती है। यह बच्चे का दिमागी विकास करता है अौर याददाश्त बढ़ाता है। गर्भवती महिलाओं को दिन में दो अंडों का सेवन जरूर करना चाहिए जिससे कि कोलीन की रोजाना आवश्यक मात्रा की पूर्ति हो। 

दही

गर्भ में बच्चे की दिमाग की कोशिकाओं के विकास के लिए आपको दही का भी सेवन करना चाहिए जिसमें की प्रोटीन की अधिकता है। 

पालक, लीन चिकन और फलियां

बच्चो को आयरन की वाली चीजें ज्यादा देनी चाहिए। जैसे कि पालक, लीन चिकन और फलियां अादि। गर्भावस्था के दौरान आयरन बच्चे की दिमागी कोशिकाओं में ऑक्सीज़न पहुंचाने में मददगार है। इसीलिए गर्भावस्था के दौरान इनका सेवन बेहद जरूरी है।

ब्लू बेरी 

ब्लूबेरी, आर्टिचोक, टमाटर, और रेड बीन में एंटी-ओक्सीडेंट्स की अधिकता होती है, इनका सेवन भी गर्भावस्था में जरूरी है। ये फल बच्चे के दिमाग की ऊतकों का विकास कर दिमाग का विकास करते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!