सबसे महंगी प्रॉपर्टी वाले शहर, जिसे खरीदने में छूट जाते हैं अरबपतियों के भी पसीने

Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Jun, 2018 11:41 AM

cities with the most expensive properties

दुनिया की कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां प्रॉपर्टी खरीदने में बड़े-बड़े करोड़पतियों और अरबपतियों के भी पसीने छूट जाते हैं। इसकी वजह है यहां प्रॉपर्टी की आसमान छूती कीमतें।

बिजनेस डेस्कः दुनिया की कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां प्रॉपर्टी खरीदने में बड़े-बड़े करोड़पतियों और अरबपतियों के भी पसीने छूट जाते हैं। इसकी वजह है यहां प्रॉपर्टी की आसमान छूती कीमतें। द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में नाइट फ्रैंक के ताजा प्राइम इंटरनेशनल रेजिडेंशियल इंडेक्‍स का जिक्र किया गया है। इंडेक्‍स में प्रॉपर्टी के लिहाज से दुनिया की 10 सबसे महंगी जगहों में टॉप पर यूरोप का मोनाको और 10वें पायदान पर चीन का शंघाई शहर है। मोनाको में तो एक गज जमीन की कीमत 45.66 लाख रुपए है। जो कि इस समय एक किलो सोने की कीमत से भी ज्यादा है। इस समय एक किलो सोने की कीमत 31 लाख रुपए के करीब है।

1. मोनाको
मोनाको की बात करें तो यहां 1 मिलियन डॉलर यानी 6.85 करोड़ रुपए में केवल 15 वर्ग मीटर जगह ही आती है। यानी यहां 1 वर्ग मीटर जगह का दाम 45.66 लाख रुपए है। यह कीमत इस वक्‍त 1 किलो सोने की कीमत से भी ज्‍यादा है। आइए आपको बताते हैं कि महंगी प्रॉपर्टी वाली टॉप 10 जगहों की लिस्‍ट में और कौन से शहर शामिल हैं और वहां इस वक्‍त प्रॉपर्टी के दाम क्‍या हैं

2. हांगकांग

  •  6.85 करोड़ रुपए में 20.6 वर्ग मीटर
  •  1 वर्ग मीटर जमीन का दाम 33.25 लाख रुपए


3. लंदन

  •  6.85 करोड़ रुपए में 25.2 वर्ग मीटर 
  • 1 वर्ग मीटर जमीन का दाम 27.18 लाख रुपए


4. सिंगापुर

  • 6.85 करोड़ रुपए में 32.6 वर्ग मीटर
  • 1 वर्ग मीटर जमीन का दाम 21.01 लाख रुपए 


5. जेनेवा

  • 6.85 करोड़ रुपए में 34.7 वर्ग मीटर
  • 1 वर्ग मीटर जमीन का दाम 19.74 लाख रुपए


6. न्‍यूयॉर्क

  •  6.85 करोड़ रुपए में 40.2 वर्ग मीटर
  • 1 वर्ग मीटर जमीन का दाम 17.03 लाख रुपए


7. सिडनी

  •  6.85 करोड़ रुपए में 41.2 वर्ग मीटर
  •  1 वर्ग मीटर जमीन का दाम 16.62 लाख रुपए


8. पेरिस

  •  6.85 करोड़ रुपए में 41.7 वर्ग मीटर
  • 1 वर्ग मीटर जमीन का दाम 16.42 लाख रुपए


9. मॉस्‍को

  •  6.85 करोड़ रुपए में 43 वर्ग मीटर 
  •  1 वर्ग मीटर जमीन का दाम 15.93 लाख रुपए


10. शंघाई

  •  6.85 करोड़ रुपए में 46.2 वर्ग मीटर जमीन 
  • 1 वर्ग मीटर जमीन का दाम 14.82 लाख रुपए

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!