Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jun, 2017 11:02 AM
चंडीगढ़ पुलिस की तर्ज पर मोहाली पुलिस ने 40 मार्शल की नियुक्ति तो कर दी, मगर 40 मार्शल के मुकाबले सिर्फ मोहाली शहर में मात्र 40 ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी हैं। जबकि चंडीगढ़ में 77 मार्शल हैं और 363 ट्रैफिक पुलिसकर्मी।
मोहाली, (राणा) : चंडीगढ़ पुलिस की तर्ज पर मोहाली पुलिस ने 40 मार्शल की नियुक्ति तो कर दी, मगर 40 मार्शल के मुकाबले सिर्फ मोहाली शहर में मात्र 40 ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी हैं। जबकि चंडीगढ़ में 77 मार्शल हैं और 363 ट्रैफिक पुलिसकर्मी। यही कारण है कि चंडीगढ़ में शराब पीकर वाहन चलाने से लोग डरते हैं। और मोहाली में बिना डरे लोग वाहन लेकर निकल पड़ते हैं।
कैसे कसेगी पुलिस शराबियों पर नकेल
जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल ने कुछ दिन पहले ही शहर में 40 मार्शल की नियुक्ति की है। और उनकी नियुक्ति यह कहते हुए की गई है कि पुलिस पर नाके के दौरान पुलिस पर लग रहे आरोपों व लोगों द्वारा की जा रही बतमीजी को देखते हुए की गई है। लेकिन पूरे शहर को डं्रकन ड्राइव के नाकों पर सिर्फ 40 ट्रैफिक पुलिस वाले कैसे संभालेंगे।
कैसे करेंगे चंडीगढ़ का मुकाबला
मोहाली पुलिस ने ड्रंकन ड्राइव नाकों पर मार्शल की तैनाती तो कर दी,लेकिन चंडीगढ़ में एक साल में ड्रंकन ड्राइव के नाके लगा वहां से करोड़ों के चालान काटे जा रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस सोशल साइट्स पर भी बड़ी एक्टिव है मगर मोहाली पुलिस का तो यह हाल है कि अगर उन्हें पता भी हो कि सोशल साइट्स पर आपराधिक एक्टिविटी हो रही वह फिर भी उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेती जबकि चंडीगढ़ पुलिस द्वारा फेसबुक पेज व व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है अगर कोई आम आदमी उस पर ट्रैफिक नियम को तोडऩे वाले की फोटो अपलोड़ करता है तो उस पर कार्रवाई कर उसका चालान काट दिया जाता है। वहीं मोहाली पुलिस के सामने ही लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं और वह फिर उनके चालान नहीं काट पाती।
डी.एस.पी. ट्रैफिक मोहाली हरसिमरत सिंह ने बताया कि पूरे जिले में कुल 137 ट्रैफिक पुलिस है और मोहाली में लगभग 40, जो ट्रैफिक मार्शल की नियुक्ति की गई है वह सभी अच्छे डिपार्टमेंट से रिटायर्ड है।