नंद के आनंद भयो जै कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की

Edited By Jyoti,Updated: 25 Aug, 2019 10:15 AM

abhijay chopra visit different temple of jalandhar on krishna janamashtmi

जालंधर: श्री सनातन धर्म मंदिर सभा इस्लामगंज शक्ति नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जालंधर: श्री सनातन धर्म मंदिर सभा इस्लामगंज शक्ति नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुन्दर रंग-बिरंगी लाइट से सजे मंदिर में दिल्ली और वृंदावन से आए कारीगरों ने बड़ी ही आकर्षक झांकियां सजाईं और रासलीला का कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि 'पंजाब केसरी’ ग्रुप के डायरैक्टर श्री अभिजय चोपड़ा मुख्यातिथि, उनके साथ श्री राम नवमी उत्सव कमेटी (रजि.) के महासचिव अवनीश अरोड़ा व योगाचार्य वरिन्द्र शर्मा भी विशेष रूप से पधारे।

श्री अभिजय जी ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए सजी हुई झांकियों की भरपूर प्रशंसा की। लवली स्वीट्स के नरेश मित्तल विशेष अतिथि रहे। मंदिर के प्रधान दर्शन लाल शर्मा, साधु राम मित्तल, प्रदीप छाबड़ा, अरुण अग्रवाल, हरीश साहनी, हरबंस लाल गगनेजा, रमेश कत्याल, सुधीर ढल्ल, रबिश ढल्ल व अन्य कमेटी सदस्यों ने श्री अभिजय चोपड़ा का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।

मेयर जगदीश राजा ने बच्चों को अपनी धर्म संस्कृति से जोड़े रखने के लक्ष्य से क्विज का आयोजन करवाया और अरुण अग्रवाल ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से संबमधित प्रश्न पूछे और विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। इसके बाद 'नंद के आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की’ की धुन पर सभी भक्तजन मस्ती में खूब झूमे।

इस अवसर पर सुरिन्द्र सिक्का, शोरी लाल, अशोक शर्मा, दीपक, अजय सिक्का, रेणू, नीना अग्रवाल, वाणी, कैलाशो व अन्य भी मौजूद थे। पंडित बनवारी लाल ने अंत में मंत्रोच्चारण करते हुए भगवान को भोग लगाया और प्रसाद बांटा गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!