इंटरव्यू देकर फ्रैंड के साथ घर लौट रही लड़की को बस ने कुचला, मौत

Edited By ashwani,Updated: 22 Oct, 2020 08:30 PM

acsident

फ्रैंड भी घायल, सी.टी.यू. बस ने पीछे से मारी टक्कर

जीरकपुर, (गुरप्रीत सिंह) : चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर सी.टी.यू. की बस की चपेट में आने से एक एक्टिवा सवार लड़की की मौत  हो गई, जबकि एक्टिवा चला रहा लड़का घायल हो गई। मृतक की पहचान सिमरन (22) निवासी रायपुर कलां चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। सिमरन इंटरव्यू देने आई हुई थी और इंटरव्यू के बाद अपने फ्रैंड के साथ एक्टिवा पर घर लौट रही थी। तभी सी.टी.यू. की बस ने उनकी एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी। बस के टायरों के नीचे आने से सिरमन की मौत हो गई, वहीं हादसे में सिमरन का फ्रैंड कमलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दोपहर 2 बजे के करीब हुआ।

 


फोन कर कहा था-पैसे नहीं, मुझे घर छोड़ देना
कमलेश कुमार के मुताबिक सिमरन जीरकपुर में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आई थी। उसे 2 बजे के करीब सिमरन का फोन आया कि उसके पास पैसे नहीं हैं और वह उसे घर वापस ले जाने के लिए स्कूटी पर आया था। जब वह अंबाला-चंडीगढ़ से मैट्रो माल के नज़दीक फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो अंबाला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही सी.टी.यू की बस ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी चला रहा लड़का दूसरी तरफ गिर गया , जबकि लड़की बस की चपेट में आ गई। लड़के को डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!