फिल्म इंडस्ट्री में सैटल करवाने का झांसा दे मंगवाता था अश्लील फोटो, गिरफ्तार

Edited By Priyanka rana,Updated: 09 Sep, 2019 09:55 AM

arrest

पुलिस ने ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अपने अलग-अलग मोबाइल फोन से पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर का नाम प्रयोग कर मॉडल्स को फोन करता था।

मोहाली(कुलदीप) : पुलिस ने ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अपने अलग-अलग मोबाइल फोन से पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर का नाम प्रयोग कर मॉडल्स को फोन करता था। यही नहीं लड़कियों को फोन कर फिल्म इंडस्ट्री में सैटल करवाने का लालच देकर कभी न्यूड तो कभी अश्लील अंदाज में फोटोग्राफ्स मंगवाता था। गिरफ्तार किए गए शक्स का नाम ओबेद अफरीदी बताया जा रहा है, जो मूल रूप में दिल्ली का रहने वाला है।

एस.एस.पी. को दी थी लिखित शिकायत :
गुनबीर सिंह निवासी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी मोहाली ने एस.एस.पी. मोहाली को लिखित शिकायत थी। शिकायत में कहा गया कि वह पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर है। उसने बताया कि उसे पता चला है कि कुछ दिन से अलग-अलग मोबाइल फोन नंबरों से कोई व्यक्ति मॉडल्स लड़कियों को उसका(गुनबीर सिंह) नाम प्रयोग कर फोन कर रहा था।  

फोन पर लड़कियों से मंगवाता था फोटोग्राफ्स :
लड़कियों को फोन कर वह फिल्मों और गानों में मॉडल के तौर पर काम दिलवाने और सैटल करवाने का लालच देकर अश्लील अंदाज में फोटोग्राफ मंगवा रहा था।  व्यक्ति शिकायतकर्ता गुनबीर सिंह का नाम खराब कर रहा था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को वह मोबाइल फोन नंबर भी दिए जिनसे वह लड़कियों को फोन करता है।  

खुद भी इसी लाइन में है :
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किया गया आरोपी ओबेद अफरीदी खुद भी फिल्मी लाइन में काम करता था, लेकिन उसने फोन नंबरों से वह गुनबीर सिंह का नाम खराब कर रहा था। 

पुलिस स्टेशन फेज-1, मोहाली के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर लखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस स्टेशन फेज-1 में गुनबीर सिंह की शिकायत पर ओबेद अफरीदी निवासी वैस्ट संत नगर नई दिल्ली के व्यक्ति खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 419, 420 और इन्फॉर्मेशन टैक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66सी तथा 66डी के तहत केस दर्ज कर लिया था। उसे गिरफ्तार कर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!