Edited By ,Updated: 23 Mar, 2015 06:33 AM
कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए एक वार फिर लूटेरों ने जालंधर की सब्जी मंडी में स्थित एक एटीएम को अपना निशाना बनाया।
जालंधर: कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए एक वार फिर लूटेरों ने जालंधर की सब्जी मंडी में स्थित एक एटीएम को अपना निशाना बनाया। इन लूटेरो ने स्टेट बैंक के एटीएम को गैस कटर से काट कर लाखों रुपयों पर हाथ साफ़ कर दिया। इतना ही नहीं पहचान छुपाने के लिए लूटेरो ने सीसीटीवी की तार को भी काट डाला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है की कुछ ही दिन पहले पुलिस ने ए.टी.एम लुटेरों का एक गैंग भी पकड़ा था लेकिन इसके बावजूद भी चोरों के होंसले बुलंद हैं।