पाकिस्तान के साथ कैदियों की अदला-बदली को लेकर हुए समझौते तहत आज केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ...
अमृतसर: पाकिस्तान के साथ कैदियों की अदला-बदली को लेकर हुए समझौते तहत आज केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने न सिर्फ पाकिस्तान से अपने कैदियों को छुड़वाया है बल्कि उन मछुआरों की 57 करोड़ रुपए की नौकाओं को भी छुड़वाया है जिनको पाकिस्तान कोस्टगार्ड ने जब्त कर लिया था। बताते चलें कि भारत व पाकिस्तान दोनों तरफ से ही मछुआरे पकड़े जाते हैं और भारतीय मछुआरों की लगभग 700 करोड़ रुपए की नौकाएं पाकिस्तान ने जब्त कर रखी हैं।
पाकिस्तान सरकार जब भी भारतीय मछुआरों को रिहा करती है तो नौकाएं नहीं छोड़ती। इसी प्रकार से भारत सरकार ने भी पाकिस्तानी मछुआरों की नौकाएं जब्त कर रखी हैं फिलहाल दोनों तरफ के मछुआरों की यह जोरदार मांग थी कि उनकी नौकाओं को भी छुड़वाया जाए।
वहीं पंजाब के सीमावर्ती किसानों में फैंसिंग के पार खेती करने वाले किसानों के मुआवजे संबंधी जहां मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मांग की है कि सीमावर्ती इलाके में रहने वाले लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए गृह मंत्री एक दिन
का दौरा जरूर रखें तो वहीं गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने पंजाब के किसानों को लगभग 10 करोड़ रुपए की राशि मुआवजे के रूप में दी है। यह राशि बहुत ही कम है और किसानों को ज्यादा मुआवजा मिलना चाहिए।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला, कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके, कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, सी.पी.एस. के.डी. भंडारी, मेयर बख्शी राम अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित नरेश शर्मा, बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के आई.जी. अनिल पॉलीवाल, डी.आई.जी. एम.एफ. फारूकी, डी.आई.जी. आर.पी.एस. जसवाल, डी.सी. रवि भगत, आई.जी. बार्डर रेंज ईश्वर चन्द्र शर्मा, एस.डी.एम. राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।
ढूँढिये अपने सही जीवनसंगी को अपने ही समुदाय में भारत मैट्रिमोनी पर - निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करे!Watch Video: आखिर कब रुकेगा ए.टी.एम लुटेरों का कहर ?
NEXT STORY