Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 May, 2018 06:05 PM
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के मुख्य ग्वाह बलविंदर सिंह बिटटू पर उनके ही गनमैन द्वारा मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़े जाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर बलविंदर बिटटू ने इसका विरोध किया और इसकी शिकायत चंडीगढ़ के सैक्टर 3 थाना...
चंडीगढ़, (भगवत सिंह) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के मुख्य ग्वाह बलविंदर सिंह बिटटू पर उनके ही गनमैन द्वारा मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़े जाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर बलविंदर बिटटू ने इसका विरोध किया और इसकी शिकायत चंडीगढ़ के सैक्टर 3 थाना पुलिस को दी है। दरअसल वह आतंकवादियों के निशाने पर है इसको लेकर उन्हें पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है। उसी गनमैन के द्वारा मारपीट करने का उनके द्वारा यह आरोप लगाया गया है। हालांकि गनमैन ने उन पर लगे आरोपों को निराधार बताया है।
आपको बता दें बलविंदर बिटू बेअंत सिंह मर्डर केस में मुख्य ग्वाह थे जिनकी निशानदेही पर ही आरोपी बलवंत सिंह राजोओणा को गिरफ्तार किया जा सका था।