जो अपने पति का पतन न होने दे वो धर्मपत्नी होती है: रविनंदन शास्त्री

Edited By Jyoti,Updated: 22 Aug, 2019 09:46 AM

bhagwat katha by ravinandan shastri

जालंधर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री गीता मंदिर मॉडल टाऊन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा करते हुए श्री रविनंदन शास्त्री ने भगवान वामन और श्री कृष्ण जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जालंधर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री गीता मंदिर मॉडल टाऊन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा करते हुए श्री रविनंदन शास्त्री ने भगवान वामन और श्री कृष्ण जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि भगवान हर समय अपने भक्तों की इच्छापूर्ति करने में लगे हैं। आज इंसान इच्छापूर्ति के कारण ही हर समय दुखी रहता है लेकिन इच्छा केवल गोबिंद की ही पूरी होती है, इंसान की नहीं। हमें हर हाल में संतोष करना चाहिए और दान हमें जरूरतमंदों को देना चाहिए। हमें झूठ से जितना हो सके बचना चाहिए।

आदमी की पहचान उसके चरित्र से होती है न कि कपड़ों से। उन्होंने कहा कि जो अपनी संस्कृति, सभ्यता को बचाए और अपने पति का पतन न होने दे वो धर्मपत्नी होती है। भगवान कहते हैं कि जो मेरी शरण में आता है, उसके सारे कार्य मैं करता हूं। आंखों से हरि दर्शन, कानों के हरिकथा, मुख से हरिनाम का गुणगान करना चाहिए। सनातन धर्म के जैसे और कोई धर्म नहीं है। उन्होंने ‘राधे-राधे गोविंद-गोविंद राधे’ मंत्र के साथ सभी को झूमने पर विवश कर दिया। मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए डिवीजनल कमिश्नर बालदयो पुरुषार्था ने मंदिर की सुंदरता की प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित भी किया गया। प्रधान अरुण वालिया ने सभी सहयोग देने वाले सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वामी कृष्णा नंद जी, राजीव ठाकुर, कंवल सचदेवा, अशोक गुप्ता, धीरज घई, अंकित कत्याल, पं. सोमनाथ, पं. रमेश, आचार्य सुरेश, पं. दुर्गा प्रसाद, शास्त्री नारायण, रमन दत्त, पं. राम कृष्ण, सतीश अग्रवाल, हरीश सचदेवा, पंकज कत्याल आदि उपस्थित हुए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!