ट्राईसिटी में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौड़ेंगे 1000 सी.एन.जी. ऑटो

Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Feb, 2020 09:05 AM

cng auto

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के 1000 सी.एन.जी. ऑटो ट्राईसिटी में रेसिप्रोकल बैसिस पर चल सकेंगे।

चंडीगढ़(साजन) : चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के 1000 सी.एन.जी. ऑटो ट्राईसिटी में रेसिप्रोकल बैसिस पर चल सकेंगे। ट्राईसिटी में जिन 1000 सी.एन.जी. ऑटो को यू.टी. प्रशासन ने चलाने की अनुमति दी है, उनका संपूर्ण ब्यौरा चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की अथॉरटी को आपस में शेयर करना होगा। उधर, चंडीगढ़ प्रशासन ने हरियाणा सरकार को पंचकूला में सी.एन.जी. पंप खोलने की सिफारिश भी की है ताकि चंडीगढ़ के सी.एन.जी. पंपों पर रश कम किया जा सके। 

पंजाब सरकार ने भी यू.टी. के उस प्रोपोजल पर सहमति दे दी, जिसमें चंडीगढ़ की स्कूल बसों को अकेले मोहाली की बजाए संपूर्ण मोहाली जिले में जाने की परमिशन देने को कहा गया था। ओला व उबर कैब के एंट्री फीस के मसले को सुलझाने और इनकी कई रोड्स पर इनकी स्पीड लिमिट तय करने को लेकर भी डायरैक्टर लैवल पर कमेटी बनाने पर रजामंदी बन गई। 

पंजाब के 500 सी.एन.जी. ऑटो को अनुमति :
प्रशासन ने पंजाब के 500 अतिरिक्त सी.एन.जी. ऑटो को चंडीगढ़ में चलाने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसमें एक शर्त जोड़ी गई है। पंजाब को भी चंडीगढ़ के ऑटो को मोहाली या पंजाब के अन्य स्थानों पर चलने की अनुमति देनी होगी। मंगलवार को एडवाइजर मनोज परिदा की अध्यक्षता में पंजाब, हरियाणा व यू.टी. के अधिकारियों की मीटिंग हुई जिसमें अधिकांश मसलों पर सहमति बन गई है। 

तीनों राज्यों के ट्रांसपोर्ट इश्यू को लेकर हुई बैठक में मनोज परिदा के अलावा यू.टी. के ट्रांसपोर्ट सैक्रेटरी अजय कुमार सिंगला, पंजाब के ट्रांसपोर्ट सैक्रेटरी के शिवा प्रसाद, यू.टी. के एडीशनल सैक्रेटरी ट्रांसपोर्ट उमाशंकर, एस.एस.पी. ट्रैफिक शशांक आनंद, हरियाणा के एडीशनल ट्रांसपोर्ट सैक्रेटरी विरेंद्र कुमार दहिया व चंडीगढ़ प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एडवाइजर परिदा ने मीटिंग के दौरान कहा कि ग्रीन व्हीकल्स को प्रोमोट करना मकसद है। 

सरकारी बसों में स्टेट रोड टैक्स में छूट का मुद्दा उठा :
बैठक में तीनों राज्यों के अधिकारियों के बीच ट्राईसिटी की सरकारी बसों में स्टेट रोड टैक्स में छूट का मुद्दा भी उठा। पंजाब व हरियाणा, यूटी के प्रस्ताव पर सहमत दिखे। यू.टी. का यह बहुत देर से पैंडिंग मसला था। यू.टी. पंजाब व हरियाणा की बसों से काफी पहले से ही रोड टैक्स चार्ज नहीं कर रहा लेकिन हरियाणा यू.टी. की बसों से हरियाणा में संचालन पर रोड टैक्स वसूल रहा था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!