Edited By Priyanka rana,Updated: 01 Nov, 2018 03:46 PM
आए दिन डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू के 9,000 मामलों ने राज्य के आकंड़ों को पार कर दिया है।
चंडीगढ़ : आए दिन डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू के 9,000 मामलों ने राज्य के आकंड़ों को पार कर दिया है। जिस कारण पंजाब इस मामले पर बुरी तरह से जूझ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर महीने में कम से कम 6500 मामले सामने आए हैं। साथ ही मौसम में डेंगू के 21,737 संदिग्ध मामलों को दर्ज किया गया है।
पिछले साल 15,000 से अधिक मामलों के साथ पंजाब देश में पांच सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक था। डेंगू के मामलों की अक्टूबर 2017 तक 8300 की पुष्टि हुई थी और 14,000 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए थे। इस वर्ष यह आकंड़ा पहले से ही पार कर चुका है। पटियाला डेंगू के 1,905 मामलों के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है। वहीं डेंगू के मामले संगरूर में (940) और एस.ए.एस. नगर (730) हैं। डेंगू प्रजनन का मौसम नवंबर की पहली छमाही में अपने चरम पर पहुंचता है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार औसतन 500 पुष्टि मामलों को हर दिन रिपोर्ट किया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इन मामलों में नवंबर के मध्य तक गिरावट होना शुरू हो जाएगी, जिस दौरान रात का तापमान लगातार 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है।