Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jul, 2018 12:17 PM
नशे के मामले में फसे मोगा के पूर्व एस.एस.पी. राजजीत सिंह ने अपना पासपोर्ट पंजाब पुलिस के सैक्टर-9 स्थित मुख्य ऑफिस में सौंप दिया है।
चंडीगढ़ : नशे के मामले में फसे मोगा के पूर्व एस.एस.पी. राजजीत सिंह ने अपना पासपोर्ट पंजाब पुलिस के सैक्टर-9 स्थित मुख्य ऑफिस में सौंप दिया है। हालांकि एस.एस.पी. यहाँ अपने आप नहीं आया, बल्कि उसने डी.एस.पी. के हाथ अपना पासपोर्ट भेजा है। डी.एस.पी. ने बताया कि कुछ मीडिया चैनल पूर्व एस.एस.पी. राजजीत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए वह खुद पासपोर्ट सौंपने आए हैं।
बता दें कि नशे के मामले में फसे राजजीत सिंह को पहले सरकारी निर्देशों द्वारा मोगा के एस.एस.पी. का पद छोड़ना पड़ा था। कैप्टन सरकार अब नशे के मामलों में शामिल पुलिस अधिकारियों से सख्त कार्रवाई कर रही है।