Edited By Priyanka rana,Updated: 06 Sep, 2018 01:53 PM
राज्य के सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं जिसको लेकर पंजाब सरकार ने विशेषज्ञों सहित डॉक्टरों की भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ : राज्य के सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं जिसको लेकर पंजाब सरकार ने विशेषज्ञों सहित डॉक्टरों की भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन यह भर्ती चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
पहले चरण में, सरकार 581 डॉक्टरों और लगभग 2,000 पैरामेडिक कर्मचारियों को रेगुलर बेसिस पर लेगी। इन डॉक्टरों की भर्ती में 275 विशेषज्ञ, सर्जन, चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ और 306 चिकित्सा अधिकारी शामिल होंगे। भर्ती की प्रकिया इस महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य केंद्रों की आवश्यकता के अनुसार डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बात पर ज्यादा जोर दिया जाएगा कि ग्रामीण एरिया के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की कमी न झेलनी पड़े।