राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, CBI कोर्ट में खट्टा सिंह ने दर्ज करवाए बयान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 May, 2018 05:10 PM

hearing on ram chander chhatrapati murder case

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में आज यानि की मंगलवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान खट्टा सिंह ने रंजीत मर्डर केस मामले में अपने बयान दर्ज करवाए।  खट्टा सिंह ने कहा कि रंजीत के मर्डर...

पंचकूला : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में आज यानि की मंगलवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान खट्टा सिंह ने रंजीत मर्डर केस मामले में अपने बयान दर्ज करवाए।  खट्टा सिंह ने कहा कि रंजीत के मर्डर के लिए षड्यंत्र रचा गया था और सच के लिए उनकी ये लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही कहा कि कुछ अनजान लोग उन्हें परेशान कर रहे है। 


उल्लेखनीय है कि साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की इस केस के कारण मुश्किलें बढ़ी हुई है। डेरा मुखी से जुड़े उक्त केस पर पूरे देश की निगाह है। मामले में जिस तेजी से अदालती प्रक्रिया चल रही है, उससे सभी को जल्द फैसला आने की उम्मीद है। इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान अहम गवाह और राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की गवाही हुई थी। बता दें कि गुरमीत राम रहीम पर सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के आरोप का है। 


बता दें कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की की 2002 में हत्या कर दी गई थी। वो अपने अखबार 'पूरा सच' में अक्सर डेरा सच्चा सौदा में हो रहे अन्याय और अत्याचार के बारे में लिखते थे। 'पूरा सच' अखबार ने ही साध्वी का वो खत छापा था जिसमें सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में महिलाओं का यौन उत्पीड़न की बात लिखी गई थी। उन्हें अक्तूबर 2002 में उन्हें गोली मार दी गई थी। इस मामले में गुरमीत राम रहीम को मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सीबीआई ने नामजद किया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!