भगवान की कथा हमें पाप से बचाती है : रविनंदन शास्त्री

Edited By Jyoti,Updated: 21 Aug, 2019 12:30 PM

importance of bhagwat katha in hindi

जालंधर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री गीता मंदिर मॉडल टाऊन में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिवस की कथा करते हुए श्री रविनंदन शास्त्री ने भगवान की अनेकों कथाओं का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया और ध्रुव-प्रह्लाद की कथा का भी...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जालंधर:
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री गीता मंदिर मॉडल टाऊन में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिवस की कथा करते हुए श्री रविनंदन शास्त्री ने भगवान की अनेकों कथाओं का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया और ध्रुव-प्रह्लाद की कथा का भी विस्तारपूर्वक वर्णन किया।
PunjabKesari, भागवत कथा, Bhagwat Katha
उन्होंने कहा कि संसार में सबसे कीमती वस्तु समय है लेकिन आज हम सबसे ज्यादा समय को ही बर्बाद कर रहे हैं। समय को सार्थक करो सेवा, परोपकार के कार्य करो। समय का कुछ भरोसा नहीं है, कब आंख बंद हो जाए। काल रूपी चिड़िया हमारा एक-एक क्षण खा रही है। सबसे मूर्ख वह है जो इन श्वासों का भरोसा करता है। सारा जगत एक सपना है। जीवन निर्वाह के लिए जितना जरूरी है उतना जगत व्यवहार करो बाकी सब समय हरि नाम में गुजारो।

उन्होंने कहा कि कष्ट सहकर भी अगर भगवान की कथा सुनने को मिले तो जरूर सुनो क्योंकि भगवान की कथा हमें पाप से बचाती है। काम करते रहो नाम जपते रहो। उन्होंने कहा कि जब-जब भी देश पर कोई आपदा आई तब-तब पंजाब केसरी पत्र समूह हमेशा आगे आया।

मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए श्री विजय चोपड़ा ने मंदिर कमेटी द्वारा किए जा रहे सेवा के कार्यों की सराहना की और कहा कि आज बच्चे अपने बुजुर्ग मां-बाप को नहीं संभाल रहे हैं जोकि बड़े ही दुख की बात है। आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ बेटी बसाओ की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मंदिर कमेटी को 11 जरूरतमंद महिलाओं को राशन देने, बच्चों और बुजुर्गों को सम्मानित करने की भी प्रेरणा दी। मंदिर कमेटी की ओर से श्री विजय चोपड़ा को सम्मानित किया गया।
PunjabKesari, Sri Vijay Chopra Ji, श्री विजय चोपड़ा
गौ सेवा मिशन के अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि गौमाता का दूध अमृत है। गाय हमारी माता है, उसकी जितनी सेवा की जाए कम है। उन्होंने श्री विजय चोपड़ा द्वारा देश सेवा और गौ सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मंदिर के प्रधान अरुण वालिया ने सभी का स्वागत किया और कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और श्री विजय चोपड़ा के कहे अनुसार मंदिर में जल्द से जल्द राशन, बुजुर्गों और बच्चों को सम्मानित करने का भी वायदा दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव ठाकुर, कंवल सचदेवा, अशोक गुप्ता, धीरज घई, अंकित कत्याल, कीमती भगत, पं. सोमनाथ, पं रमेश, आचार्य सुरेश, पं. दुर्गा प्रसाद, शास्त्री नारायण, पं. राम कृष्ण, पं. हरि ओम भारद्वाज, सुशील गुप्ता, सतीश अग्रवाल, हरीश सचदेवा, प्रवीण कोहली, पंकज कत्याल आदि उपस्थित हुए।

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!