चंडीगढ़ की लेडी कांस्टेबल बोली, मुलाजिमां वास्ते तां ऑल इंडिया विच्च रस्ते खुल्ले ने

Edited By Priyanka rana,Updated: 22 Apr, 2020 11:32 AM

lay constable

नयागांव के टंकी चौक के पास पंजाब पुलिस ने बैरीकेड लगाकर रास्ता बंद किया हुआ है। यहां मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस की लेडी कांस्टेबल ने जमकर हंगामा किया।

नयागांव/चंडीगढ़(मुनीष/सुशील) : नयागांव के टंकी चौक के पास पंजाब पुलिस ने बैरीकेड लगाकर रास्ता बंद किया हुआ है। यहां मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस की लेडी कांस्टेबल ने जमकर हंगामा किया। एक्टिवा पर घर लौट रही इस लेडी कांस्टेबल से जब पंजाब पुलिस के जवानों ने यह कहा कि मैडम यह रास्ता बंद है और हम इसे नहीं खोल सकते तो चंडीगढ़ पुलिस की लेडी कॉन्स्टेबल बिफर गई और बदसलूकी पर उतर आई।  

पंजाब पुलिस के एस.आई. और महिला एस.आई. ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की मगर वह नहीं मानी और कहने लगी कि जिस मर्जी से शिकायत कर दे। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। नयागांव थाने के इंस्पेक्टर ने एस.एस.पी. मोहाली को शिकायत दे दी है। 

वहीं मिसबिहेव करने वाली चंडीगढ़ पुलिस की कांस्टेबल उषा यादव को ट्रैफिक विंग से आई.आर.बी. में वापिस भेज दिया है। अपने से सीनियर अधिकारियों के साथ बदतमीजी और मिसबिहेव करने पर ट्रैफिक विंग के एस.एस.पी. ने कॉस्टेबल के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए सीनियर अफसरों को सिफारिश की है। इसके साथ ही कांस्टेबल की विभागीय जाँच भी खोल दी है।  

अफसरों के पास पहुंचा वीडियो :
सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस की कॉन्स्टेबल का वीडियो चंडीगढ़ पुलिस के अफसरों के पास पहुंचा तो पता चला कि मिसबिहेव करने वाली आई.आर.बी. में तैनात कॉन्स्टेबल उषा यादव ट्रैफिक विंग में डेपुटेशन पर आई हुई थी। कॉन्स्टेबल नयागांव में रहती है। सोमवार को कांस्टेबल नयागांव से चंडीगढ़ एक्टिवा पर ड्यूटी पर आ रही थी।  

मैडम हम खुद दूसरे रास्ते से आते हैं :
बैरीकेड पर जब लेडी कांस्टेबल को दूसरे रास्ते से जाने को कहा गया तो वह बार-बार इसी बात पर जोर दे रही थी कि मुलाजिमों के लिए तो ऑल इंडिया में कोई भी रास्ता बंद नहीं है। पंजाब पुलिस की महिला एस.आई. ने कहा कि यह रास्ता तो बंद है ही। आगे फिर बंद है और आगे फिर। सैपरेट रूट यहाँ से खोल रखा है और हम भी वहीं से आते हैं। तो मैडम का जवाब था हमें वहां से घूम कर आना पड़ता है। 

चंडीगढ़ की लेडी जब एस.आई. ने कहा कि 5 मिनट से ज्यादा का समय आपने यही बहस में लगा दिया, 5 मिनट आगे लगाओगे। इतने में तो दूसरी साइड से आ सकते थे तो मैडम का कहना था कि नहीं वो बात है ही नहीं या तो आप इस नाके को प्रॉपर बंद कर दो या खोल दो। मैं 2 घंटे पहले यहां से गई थी तो यह रास्ता खुला था।

एक्टिवा को हाथ लगाया तो देख लेना :
जब उससे यह पूछा गया कि आप 2 घंटे पहले क्या करने गई थी तो बोली कि आप मुझे नहीं बताओगे कि क्या करने गई थी या क्या नहीं। जब पंजाब की  एस.आई. ने कहा कि आप भी हमें नहीं बताओगे कि नाका कैसे प्रॉपर बंद होता है। तो मैडम गुस्सा हो गई और कहने लगी ज्यादा बकवास मत कर। 

जब एक जवान ने एक्टिवा की चाबी निकालने की कोशिश की तो उसे धमकाया कि देख लेना अगर हाथ लगाया। तो लेडी कांस्टेबल ने उसे चंडीगढ़ लांघकर दिखाने की धमकी भी दी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!