पंजाब भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात

Edited By Ajesh K Dharwal,Updated: 05 Nov, 2020 10:46 PM

meeting

पंजाब में कानून-व्यवस्था बहाल होने पर रेल सेवा फिर शुरू करने के लिए तैयार : पीयूष गोयल

चंडीगढ़, (शर्मा): पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के नेतृत्व में 22 सदस्यीय विशेष प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र पंजाब में रेल सेवाओं को फिर शुरू करने के लिए तैयार है, मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र ङ्क्षसह आश्वासन दें कि प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा रेलवे संपत्ति और कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

 

कैप्टन ने जानबूझकर ट्रैक और रेलवे संपत्तियों को आंदोलनकारियों के हवाले कर आंदोलन की मंजूरी दी है। दोनों नेताओं ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भलीभांति अवगत हैं कि राज्य में त्यौहारी सीजन दौरान रेल लाइन अवरोधों के कारण जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। किसान आंदोलन और पंजाब में रेल सेवाओं को फिर शुरू नहीं करने देना कांग्रेस सरकार और कैप्टन के गेमप्लान का हिस्सा है। तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर किसानों ने ट्रैक जाम कर रखे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन के कारण राज्य में पनपी निराशाजनक स्थिति से अवगत करवाया जिसके चलते पंजाब की अर्थव्यवस्था, उद्योगों व आम जीवन बाधित हो रहा है। किसान आंदोलन ने, विशेष रूप से रेल संपत्ति को लक्षित कर एक महीने से यात्री और मालगाड़ी सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है। परिणामस्वरूप अब कोयला, उर्वरक, सीमेंट, पी.ओ.एल., कंटेनर और स्टील की भारी कमी का सामना कर रहा है, थर्मल पावर प्लांट और अन्य उद्योगों के कामकाज बंद हो गए हैं या कगार पर हैं।
‘पंजाब में कांग्रेस द्वारा प्रायोजित आंदोलन’
केंद्रीय मंत्री को बताया कि एक तरफ मुख्यमंत्री मालगाडिय़ों को फिर शुरू करने की मांग कर रहे हैं, दूसरी तरफ किसानों को आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं। यह पंजाब में कांग्रेस द्वारा प्रायोजित आंदोलन है जिसके कारण व्यावसायिक गतिविधियां बंद हो चुकी हैं और जनता का आॢथक तंगी के चलते का जीवन दूभर हो गया है। मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संवैधानिक कत्र्तव्य के निर्वहन में फेल साबित हुए हैं। 
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पंजाब सरकार की उदासीनता के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों की आपूॢत बाधित हो रही है। भाजपा ने अपील की कि कै. अमरेंद्र को रेलवे की रुकावटें दूर करने के लिए तुरंत आश्वासन देने के लिए कहें ताकि माल और यात्री ट्रेनें तत्काल प्रभाव से शुरू की जा सके।
22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
भाजपा प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री हरदीप ङ्क्षसह पुरी व सोम प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. ङ्क्षसह व इकबाल ङ्क्षसह लालपुरा, भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्वेत मलिक, बी.एल. रिणवा, मनोरंजन कालिया, प्रो. राङ्क्षजद्र भंडारी, मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता व डा. सुभाष शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा बिक्रम ङ्क्षसह चीमा, उपाध्यक्ष एस.एस. धनोला व दया ङ्क्षसह सोढ़ी, आर.एम.एस. छीना, एच.एस. ग्रेवाल, एस.एस. ग्रेवाल, और एस.एस. शरण व सभी प्रदेश कार्यकारी सदस्य शामिल थे।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!